लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने ईरानी विदेश मंत्री जरीफ पर लगाए प्रतिबंध, दोनों देशों के बीच और बढ़ा तनाव

By भाषा | Updated: August 1, 2019 16:32 IST

अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन ने बुधवार को कहा, ‘‘जवाद जरीफ ईरान के सर्वोच्च नेता के धृष्ट एजेंडे को लागू करते हैं और विश्वभर में ईरानी शासन के मुख्य प्रवक्ता हैं। अमेरिका ईरानी शासन को स्पष्ट संदेश भेज रहा है कि उसका हालिया व्यवहार अस्वीकार्य है।’’

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ पर प्रतिबंध लगाए हैं जिनके कारण उनकी अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में कटौती होगी और अमेरिका में उनकी सम्पत्तियां सील कर दी जाएंगी। अमेरिका के इस कदम के कारण ईरान और उसके बीच तनाव और बढ़ गया है।

अमेरिका ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ पर प्रतिबंध लगाए हैं जिनके कारण उनकी अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में कटौती होगी और अमेरिका में उनकी सम्पत्तियां सील कर दी जाएंगी। अमेरिका के इस कदम के कारण ईरान और उसके बीच तनाव और बढ़ गया है।

अमेरिका ईरान की परमाणु गतिविधियों को रोकने की बात करने वाले 2015 के परमाणु समझौते से पिछले साल पीछे हट गया था जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति है। इसके बाद से अमेरिका ने ईरान की अर्थव्यवस्था पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।

अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन ने बुधवार को कहा, ‘‘जवाद जरीफ ईरान के सर्वोच्च नेता के धृष्ट एजेंडे को लागू करते हैं और विश्वभर में ईरानी शासन के मुख्य प्रवक्ता हैं। अमेरिका ईरानी शासन को स्पष्ट संदेश भेज रहा है कि उसका हालिया व्यवहार अस्वीकार्य है।’’

अमेरिका ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई पर भी जून में इसी प्रकार के प्रतिबंध लगाए थे। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा, ‘‘ यह ईरानी लोगों का दमन करने और आतंकवाद को सक्षम बनाने वाले संसाधनों से ईरानी सत्ता को वंचित रखने की ओर एक और कदम है।’’

उन्होंने कहा कि ईरान के कीमती संसाधनों को ईरान के लोगों के लिए निवेश करने के बजाए ईरानी शासन आतंकवाद को बढ़ावा देता है, निर्दोष ईरानियों को जेल भेजता है और उनका उत्पीड़न करता है, सीरिया और यमन में संघर्षों को हवा देता है और उसने हालिया सप्ताह में अपने परमाणु कार्यक्रम को भी विस्तार दिया है।

पोम्पिओ ने आरोप लगाया कि ईरानी विदेश मंत्री इस्लामी गणराज्य के ना केवल राजनयिक माध्यम हैं बल्कि वे सर्वोच्च नेता की अस्थिर करने वाली कई नीतियों को आगे ले जाने वाले साधन भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ विदेश मंत्री जरीफ इन हानिकारक गतिविधियों में कई वर्षों से शामिल हैं।’’

पोम्पिओ ने कहा, ‘‘ विदेश मंत्री जरीफ और उनका विदेश मंत्रालय सर्वोच्च नेता और उनके कार्यालय से निर्देश लेता है। विदेश मंत्री जरीफ पूरे क्षेत्र और दुनिया भर में अयातुल्ला खामेनेई की नीतियों के प्रमुख प्रवर्तक हैं। जवाद जरीफ का ओहदा आज इस वास्तविकता को दर्शाता है।’’

अमेरिका की इस घोषणा के बाद अमेरिका में जरीफ की सभी संपत्तियां सील हो जाएंगी और अमेरिका में उनकी यात्रा पर प्रतिबंध लग जाएगा। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हालांकि इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि अमेरिका में जरीफ की कोई सम्पत्ति है या नहीं।

म्नुचिन ने कहा कि कोई भी विदेशी वित्तीय संस्थान जो जानबूझकर जरीफ की ओर से या उसके लिए महत्वपूर्ण लेन-देन करता है या उसमें मदद करता है, वह भी अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में आएगा।

इन प्रतिबंधों को लेकर जरीफ ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका का मुझे प्रतिबंधित करने का कारण यह है कि मैं विश्वभर में ईरान का मुख्य प्रवक्ता हूं। क्या यह सच वाकई इतना दर्दनाक है? इसका मुझ पर या मेरे परिवार पर कोई प्रभाव नहीं है क्योंकि मेरी ईरान के बाहर कोई सम्पत्ति या हित नहीं है। मुझे आपके एजेंडे के लिए बड़ा खतरा समझने के लिए आपका धन्यवाद।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट