लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने चीन के और नागरिकों पर लगाई वीजा पाबंदी

By भाषा | Updated: December 5, 2020 08:46 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच दिसंबर (एपी) अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ‘विदेशी प्रभाव अभियानों’ से जुड़े चीन के नागरिकों पर वीजा पाबंदी लगाएगा।

विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि यह पाबंदी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों अथवा ‘यूनाइटेड फ्रंट वर्क डिपार्टमेंट’ से जुड़े दुष्प्रचार अथवा प्रचार अभियान से संबंधित किसी भी व्यक्ति पर लागू होगी।

यूनाइटेड फ्रंट ऐसे लोगों पर दबाव बनाने के प्रयासों में शामिल है जो उइगुर, तिब्बत और कहीं भी मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए चीन की आलोचना करते हैं।

पोम्पिओ ने नए प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए कहा कि इसके ‘‘प्रतिरोधी हथकंडों’’ में आलोचकों और उनके परिवार के सदस्यों के बारे में व्यक्तिगत विवरण ऑनलाइन जारी किए जाना शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस कदम का मकसद यह दिखाना है कि, ‘‘जो भी व्यवस्था आधारित अंतरराष्ट्रीय क्रम का उल्लंघन करने वाले कार्यों के लिए जिम्मेदार है, उनका अमेरिका में स्वागत नहीं है।’’

अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नई पाबंदी के दायरे में कितने लोग आएंगे।

इन पाबंदियों की घोषणा के बाद चीन ने अमेरिकी सरकार पर ‘‘राजनीतिक दमन को बढ़ाने’’ का आरोप लगाया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बृहस्पतिवार को कहा कि यात्रा प्रतिबंध ‘‘अमेरिका के अपने हितों के लिए ही गैरमुनासिब हैं और इससे अमेरिका की वैश्विक छवि को नुकसान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब