लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: कोलोराडो वनाग्नि से सैकड़ों मकान जलकर खाक,लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

By भाषा | Updated: December 31, 2021 08:58 IST

Open in App

डेनवर (अमेरिका), 31 दिसंबर (एपी) अमेरिका के डेनवर में कोलोराडो के जंगल में लगी आग के फैलने से करीब 580 मकान, एक होटल और एक शॉपिंग सेंटर जलकर खाक हो गया। आसपास के इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

बोल्डर काउंटी के शेरिफ जो पेले ने बताया कि एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है। पूरे क्षेत्र में 105 मील प्रति घंटे (169 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से हवा चलने से आग के तेजी से फैलने के कारण कई अन्य लोगों के हताहत होने की आशंका को भी उन्होंने खारिज नहीं किया।

करीब 2.5 वर्ग मील (6.5 वर्ग किलोमीटर) में फैली जंगल की आग से क्षेत्र के कई हिस्से धुएं से भर गए हैं और आसमान में लपटे उठती दिखाई दे रही हैं।

करीब 21,000 की आबादी वाले लुइसविले शहर को खाली करने का आदेश दिया गया था। इससे पहले सुपिरियर को खाली करने का आदेश दिया गया था, जहां की आबादी करीब 13,000 है। ये पड़ोसी शहर डेनवर के उत्तर-पश्चिम में लगभग 20 मील (32 किलोमीटर) दूरी पर स्थित हैं।

कोलोराडो के जंगल में यह आग बृहस्पतिवार को लगनी शुरू हुई थी।

इस बीच, प्रवक्ता केली क्रिस्टेंसन ने बताया कि आग में झुलसे छह लोगों का ‘यूसीहेल्थ ब्रूमफील्ड अस्पताल’ में इलाज चल रहा है। अमेरिकी राजमार्ग-36 के एक हिस्से को भी बंद कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल