लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी 150वीं जयंतीः भारत के बाद अमेरिका में सबसे ज्यादा बापू की प्रतिमाएं और स्मारक, कई दिग्गज नेता हैं अनुयायी 

By भाषा | Updated: September 27, 2019 10:59 IST

विख्यात भारतीय अमेरिकी सुभाष राजदान ने एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘भारत से बाहर अमेरिका में सबसे ज्यादा महात्मा गांधी के स्मारक और आवक्ष प्रतिमाएं हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देमहात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए दुनिया भर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं लेकिन अमेरिका एक ऐसा देश है, जहां भले ही महात्मा गांधी कभी नहीं गए हों लेकिन उनके स्मारक और प्रतिमाएं यहां बड़ी संख्या में लगी हुई हैं।प्रतिमाओं के अलावा अमेरिका में बड़ी संख्या में लोग गांधी के अनुयायी हैं।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए दुनिया भर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं लेकिन अमेरिका एक ऐसा देश है, जहां भले ही महात्मा गांधी कभी नहीं गए हों लेकिन उनके स्मारक और प्रतिमाएं यहां बड़ी संख्या में लगी हुई हैं और उनके अनुयायियों में यहां के दिग्गज नेता शामिल हैं। 

हालांकि इन प्रतिमाओं और स्मारकों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है लेकिन उपलब्ध स्रोतों के हवाले से जानकारी जुटाई गई है। यह जानकारी इस ओर संकेत करती है कि अमेरिका में महात्मा गांधी की दो दर्जन से ज्यादा से प्रतिमाएं हैं। यहां एक दर्जन से ज्यादा सोसाइटी और संगठन गांधी से जुड़े हैं। 

विख्यात भारतीय अमेरिकी सुभाष राजदान ने एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘भारत से बाहर अमेरिका में सबसे ज्यादा महात्मा गांधी के स्मारक और आवक्ष प्रतिमाएं हैं।’’ गांधी से संबंधित पहला स्मारक केंद्र वाशिंगटन डीसी के मेरीलैंड के बेथिस्डा में स्थित गांधी मेमोरियल सेंटर (गांधी स्मृति केंद्र) में बना था। यह अब भी कार्यरत है और गांधी के विचारों और शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने में लगा है। 

वहीं दो अक्टूबर, 1986 में न्यूयॉर्क सिटी के लोकप्रिय यूनियन स्क्वायर पार्क में पहली बार गांधी की इतनी बड़ी प्रतिमा लगी थी। अटलांटा के द गांधी फाउंडेशन ऑफ यूएसए के अध्यक्ष राजदान अमेरिका में गांधी की कई प्रतिमाओं को स्थापित करने के काम में लगे हुए हैं। उन्हें 2013 में प्रवासी भारतीय सम्मान अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 

प्रतिमाओं के अलावा अमेरिका में बड़ी संख्या में लोग गांधी के अनुयायी हैं। इसमें अश्वेत अधिकारों के लिए काम करने वाले मार्टिन लूथर जूनियर किंग शामिल हैं। वह गांधी की अहिंसा और सत्याग्रह की शिक्षाओं से काफी प्रभावित थे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और कई अन्य नेता महात्मा गांधी के विचारों के स्वघोषित अनुयायी रहे हैं। 

यही वजह है कि भारत से बाहर सबसे ज्यादा संख्या में अमेरिका में गांधी की प्रतिमाएं और स्मारकें हैं। मौजूदा समय में महात्मा गांधी की प्रतिमा सभी मुख्य शहरों में हैं। इसमें वाशिंगटन डीसी भी शामिल है। यहां भारतीय दूतावास के सामने उनकी प्रतिमा है। इसका अनावरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 16 सितंबर, 2000 में किया था। 

गांधी की आवक्ष प्रतिमा मार्टिन लूथर किंग मेमोरियल सिटी पार्क, डेनवर कोलोराडो, पीस गार्डन, फ्रेस्नो स्टेट यूनिवर्सिटी, फ्रेस्नो कैलिफोर्निया में है। महात्मा गांधी की सात फुट लंबी कांसे की प्रतिमा का डेवी फ्लोरीडा में अनावरण पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने 2012 में किया था। वहीं 2017 में इलिनॉयस में महात्मा गांधी की एक आदमकद प्रतिमा लायन्स इंटरनेशनल के मुख्यालय में लगाई गई थी। 

टॅग्स :महात्मा गाँधीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल