लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में नाकाम रहा अमेरिका : करजई

By भाषा | Updated: June 20, 2021 23:00 IST

Open in App

काबुल, 20 जून (एपी) अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने रविवार को कहा कि अमेरिका उनके देश में कट्टरवाद से लड़ने और देश में स्थिरता लाने के लिए आया था, लेकिन करीब 20 वर्ष बाद वह नाकाम हो कर लौट रहा है।

देश से अमेरिका और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) बलों के रवाना होने से कुछ सप्ताह पहले करजई ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कट्टरवाद ‘‘चरम’’ पर है और देश को बुरी हालत में छोड़कर सैनिक वापस जा रहे हैं।

करजई ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय 20 वर्ष पहले यहां आया था और उनका स्पष्ट उद्देश्य कट्टरवाद से लड़ना और देश में स्थिरता लाना था....लेकिन आज कट्टरवाद चरम पर है। इस तरह से वे नाकाम साबित हुए। जो विरासत वे छोड़ कर जा रहे हैं वह ‘पूरी तरह से अपमान और तबाही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अफगान होने के नाते हम अपनी सारी नाकामियों को मानते हैं, लेकिन उन बड़ी ताकतों और बलों का क्या, जो यहां उस स्पष्ट उद्देश्य के लिए आए थे? वे अब हमें कहां छोड़ कर जा रहे हैं?’’ इस प्रश्न का उत्तर भी उन्होंने स्वयं ही दिया कि ‘‘पूरी तरह अपमानित और तबाह स्थिति में।’’

देश में 13 वर्ष तक सत्ता में रहे करजई के संबंध अमेरिका से कभी मधुर नहीं रहे। देश के हालात पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि विदेशी सैनिक उनके देश से जाएं और देश की जनता शांति के लिए एकजुट है और इस बात की जरूरत है कि वे अपने भविष्य की जिम्मेदारी उठाएं।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘उनकी सैन्य मौजूदगी के बिना हम बेहतर रहेंगे। मेरा मानना है कि हमें खुद अपने देश की रक्षा करनी चाहिए और अपनी जिंदगियां संभालनी चाहिए....उनकी मौजूदगी ने हमें ये दिया है, जो आज हम हैं...हम इस पीड़ा के साथ और इस अवहेलना के साथ और नहीं रहना चाहते, जिसका सामना हम कर रहे हैं।’’

उन्होंने पाकिस्तान, जहां तालिबान सरगना का मुख्यालय है और अमेरिका को लड़ाई के लिए जिम्मेदार ठहाराया और कहा कि दशकों का युद्ध समाप्त करना अफगान लोगों के ऊपर है।

पाकिस्तान की सेना और असैन्य नेतृत्व पर करजई ने कहा कि अफगानिस्तान एक ‘‘सभ्य संबंध चाहता है....अगर पाकिस्तान अफगानिस्तान के खिलाफ कट्टरवाद के इस्तेमाल का रवैया छोड़ देता है तो यह संबंध एक खूबसूरत रिश्ते में तब्दील हो सकता है,जो देनों पक्षों के लिए बेहद सार्थक संबंध होगा।’’

अफगानिस्तान के विभिन्न पक्षों पर करजई ने कहा,‘‘ मैं इस बारे में बेहद स्पष्ट हूं कि दोनों पक्षों को अफगानी जनता की जिंदगियों और संपत्ति के बारे में सोचना चाहिए....लड़ाई विध्वंस है।’’

उन्होंने कहा,‘‘अफगानों का एकजुट होना ही इसका उत्तर है...हमें यह बात समझनी होगी कि यह हमारा देश है और हमें एक-दूसरे को मारना बंद करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल