लाइव न्यूज़ :

अमेरिका पश्चिम एशिया में गलत आधार पर युद्ध में गया: ट्रंप

By भाषा | Updated: October 10, 2019 05:54 IST

अमेरिका को कभी भी पश्चिम एशिया में होना ही नहीं चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘‘ ये बेतुकी अंतहीन जंग हमारे लिए खत्म हो रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर पूर्वी सीरिया से सैनिकों को बुलाने पर दोनों पार्टियों की ओर से की गई उन्होंने कहा कि उनकी तवज्जो ‘बड़ी तस्वीर’ पर है जिस के तहत अमेरिका पश्चिम एशिया में ‘बेतुकी अंतहीन युद्ध’ में नहीं रह सकता है।

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर पूर्वी सीरिया से सैनिकों को बुलाने पर दोनों पार्टियों की ओर से की गई आलोचना पर बुधवार को पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उनकी तवज्जो ‘बड़ी तस्वीर’ पर है जिस के तहत अमेरिका पश्चिम एशिया में ‘बेतुकी अंतहीन युद्ध’ में नहीं रह सकता है।

ट्रंप ने ट्विटर पर कहा कि विभिन्न समूहों में लड़ाई सैकड़ों वर्ष चलती रहेगी। अमेरिका को कभी भी पश्चिम एशिया में होना ही नहीं चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘‘ ये बेतुकी अंतहीन जंग हमारे लिए खत्म हो रही है।’’ गौरतलब है कि तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने बुधवार को कहा कि उनके देश ने उत्तरी सीरिया में कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। ट्रंप ने सैनिकों को हटाने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका के इतिहास में सबसे खराब फैसला पश्चिम एशिया जाने का था।

उन्होंने कहा कि अमेरिका गलत आधार पर पश्चिम एशिया में युद्ध में गया और जिन स्थानों पर विनाशकारी हथियारों के बारे में बताया गया था। वहां कुछ नहीं था। उन्होने कहा कि धीरे-धीरे और सावधानी से अपने सैनिकों की घर वापसी करा रहे हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल