लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने पाकिस्तान को दी मॉडर्ना के कोविड-19 टीके की 25 लाख खुराक

By भाषा | Updated: July 2, 2021 21:47 IST

Open in App

इस्लामाबाद, दो जुलाई (एपी) कोविड-19 रोधी टीके की कमी का सामना कर रहे पाकिस्तान को अमेरिका की ओर से शुक्रवार को मॉडर्ना कंपनी के कोविड टीके की 25 लाख खुराक प्रदान की गयी।

पाकिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक दुनिया में टीके की आपूर्ति के लिए वैश्विक पहल कोवैक्स, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) और पाकिस्तान सरकार के बीच सहयोग के तहत अमेरिका ने पाकिस्तानी लोगों के लिए कोविड टीके की 25 लाख खुराक उपलब्ध कराई है।

वक्तव्य के मुताबिक, अमेरिका ने दुनिया के विभिन्न देशों को कोविड टीके की आठ करोड़ खुराक अनुदान के रूप में देने की प्रतिबद्धता जताई है, जिसके तहत पाकिस्तान को 25 लाख खुराक दी गयी है। अमेरिका का मानना है कि कोविड-19 महामारी को खत्म करने के लिए वैश्विक स्तर पर सभी लोगों के लिए सुरक्षित और प्रभावी टीका उपलब्ध होना चाहिए।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पाकिस्तानी प्रवासी श्रमिकों ने इस्लामाबाद में रैली कर मांग की कि उन्हें जल्द से जल्द मॉडर्ना, फाइजर अथवा एस्ट्राजेनेका के कोविड टीके लगाए जाएं, ताकि वे विदेश यात्रा कर सकें।

पाकिस्तान मुख्य रूप से चीनी टीकों पर निर्भर है, लेकिन पश्चिम एशिया के कुछ देश चाहते हैं कि वहां जाने वाले यात्री यह दिखाने के लिए एक प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें कि उन्होंने मान्यता प्राप्त कोविड-19 टीके की खुराक ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना