अमेरिका : शिकागो में जश्न मना रहे लोगों पर गोलीबारी, आठ घायल

By भाषा | Updated: July 22, 2021 18:29 IST2021-07-22T18:29:49+5:302021-07-22T18:29:49+5:30

America: Firing on people celebrating in Chicago, eight injured | अमेरिका : शिकागो में जश्न मना रहे लोगों पर गोलीबारी, आठ घायल

अमेरिका : शिकागो में जश्न मना रहे लोगों पर गोलीबारी, आठ घायल

शिकागो, 22 जुलाई (एपी) अमेरिका के शिकागो शहर में एक एसयूवी कार में सवार कुछ लोगों ने बस में जश्न मना रहे लोगों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक गोलीबारी की घटना बुधवार देर रात को हुई, जब लिंकन पार्क में एक बस में लोगों का एक समूह जश्न मना रहा था।

गोलीबारी की यह घटना ऐसे समय में हुई है जब शिकागो समेत पूरे अमेरिका में बंदूक के कारण होने वाली हिंसा को रोकने के लिए सरकार की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि शिकागो और चार अन्य शहरों में बंदूकों की तस्करी भी बढ़ गयी है।

पुलिस के मुताबिक घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के सिलसिले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: America: Firing on people celebrating in Chicago, eight injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे