लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: पूर्वी टेक्सास के गिरजाघर में गोलीबारी, पादरी की मौत, दो अन्य घायल

By भाषा | Updated: January 4, 2021 10:07 IST

Open in App

(सीमा हाकू काचरू)

ह्यूस्टन (अमेरिका), चार जनवरी अमेरिका के पूर्वी टेक्सास में रविवार सुबह एक गिरजाघर में हुई गोलीबारी में एक पादरी की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

स्मिथ काउंटी के शेरिफ लैरी स्मिथ ने एक संवाददाता सम्मेलन में घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि ‘स्टारविल मेथोडिस्ट चर्च’ में पादरी ने जब एक शौचालय का दरवाजा खोला तो देखा कि अंदर एक व्यक्ति छिपा हुआ है। इस पर, पादरी ने अपना हथियार निकाला लेकिन संदिग्ध ने उनसे हथियार छीन कर उन्हें ही गोली मार दी।

स्मिथ ने बताया कि अन्य दो घायलों में से एक को गोली लगी है और दोनों का इलाज चल रहा है।

अधिकारियों का मानना है कि गोलीबारी की एक अन्य घटना के बाद से संदिग्ध शायद शनिवार रात से ही गिरजाघर में छिपा हुआ था।

स्मिथ ने बताया कि पुलिस उस घटना के संबंध में शनिवार से विनोना में इस संदिग्ध की तलाश कर रही थी।

उन्होंने बताया कि पादरी को गोली मारने के बाद आरोपी उनका वाहन लेकर फरार हो गया था, लेकिन उसे हैरिसन काउंटी के पास पकड़ लिया गया।

स्मिथ ने हालांकि पादरी और अन्य दो घायलों की पहचान उजागर नहीं की। वहीं संदिग्ध के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने एक बयान जारी कर घटना में मारे गए पादरी और घायलों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

घटना की जांच अभी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?