अमेरिका के इंडियाना के मॉल में गोलीबारी, एक शख्स की मौत, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

By भाषा | Updated: September 13, 2020 09:07 IST2020-09-13T09:07:17+5:302020-09-13T09:07:17+5:30

अमेरिका के इंडियाना में शनिवार को एक शॉपिंग मॉल गोलीबारी की ये घटना हुई। पुलिस ने फिलहाल मृतक के बारे में और संदिग्ध हमलावर के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

America Firing in a mall of Indian one person killed | अमेरिका के इंडियाना के मॉल में गोलीबारी, एक शख्स की मौत, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

अमेरिका के इंडियाना के मॉल में गोलीबारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsअमेरिका के इंडियाना में एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, एक शख्स की मौत स्थानीय समय के अनुसार घटना शनिवार की है, यूनिवर्सिटी पार्क मॉल में दोपहर बाद तीन बजे हुई गोलीबारी

मिशवाका (अमेरिका): अमेरिका के इंडियाना में एक शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी । हालांकि, गोलीबारी के बीच लोग वहां से सुरक्षित निकलने में सफल रहे। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

सेंट जोसेफ काउंटी के कोरोनर (हिंसा के कारण अथवा अचानक या संदिग्ध रूप से हुई मौत की जांच करने वाला अधिकारी) माइकल मैक्गन ने बताया कि यहां के यूनिवर्सिटी पार्क मॉल में दोपहर बाद तीन बजे हुई गोलीबारी में शनिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गयी ।

उन्होंने इस बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी और न ही मृत व्यक्ति की पहचान उजागर की। पुलिस ने भी गोलीबारी करने वाले संभावित संदिग्ध के बारे में जानकारी नहीं दी है। गोलीबारी के बाद मॉल को खाली करा लिया गया।

घटना के कई घंटे बाद तक अधिकारी मॉल के आस पास मौजूद थे। सोशल मीडिया में साझा किये गये घटना के वीडियो में दिख रहा है कि गोली चलने के कुछ सेकेंड बाद ही लोग मॉल से बाहर भाग रहे हैं।

मॉल में मौजूद रेनी डोमिनिक ने बताया कि वह मॉल के एक हिस्से में अपने पति और दो बच्चों के साथ थीं तभी उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। 

Web Title: America Firing in a mall of Indian one person killed

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे