लाइव न्यूज़ :

अमेरिका : लास वेगास में दुकान में गोलीबारी, हमलावर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 6, 2021 16:20 IST

Open in App

लास वेगास (अमेरिका), छह नवंबर (एपी) सैनिकों जैसी वर्दी में 22 वर्षीय व्यक्ति ने लास वेगास के एक दुकान के बाहर और अंदर कम से कम 20 गोलियां चलाईं, जिसमें दुकान के बाहर खड़ी कार में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई, हालांकि घटना में दुकान के परिसर में मौजूद ग्राहक सुरक्षित स्थान पर छिप गए, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। एक अभियोजक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

संदिग्ध जीसस जेवियर उरीबे को दक्षिण-पश्चिम लास वेगास के एक घर से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। उसने गिरफ्तारी के बाद हत्या और हत्या के प्रयास सहित कई आरोपों में अदालत में पेश होने से इनकार कर दिया।

उरीबे के अदालत में पेश नहीं होने पर न्यायाधीश ने उसे मंगलवार को लूटपाट, चोरी और हथियार के अवैध इस्तेमाल सहित अन्य आरोपों में लास वेगास जस्टिस कोर्ट में सुनवाई होने तक बिना जमानत के जेल में रखने का आदेश दिया।

अभियोजक रिचर्ड स्को ने बाद में बताया कि पुलिस को दुकान के बाहर 13 गोलियां मिलीं। कर्टिस लियोन अब्राहम (36) दुकान के बाहर कार में अपनी प्रेमिका की प्रतीक्षा कर रहे थे, जिन्हें कई बार गोली मारी गई थी।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल में अब्राहम को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि उरीबे ने दुकान के बाहर एक खाली वाहन में गोली मारी थी। इससे पहले वीडियो फुटेज में उसे हैंडगन और गन बेल्ट पहने दिखा था। स्को ने बताया कि अब्राहम की प्रेमिका एक स्टोर क्लर्क के साथ रेफ्रिजरेटर कूलर में छिप गई, जबकि अन्य लोग पिछले दरवाजे से भाग निकले।

अभियोजक ने कहा कि दुकान के अंदर सात गोलियां मिलीं, हालांकि गोली लगने से कोई हताहत नहीं हुआ। उरीबे पर दुकान पहुंचने से पहले सड़क पर हो रहे विवाद के दौरान एक व्यक्ति को लूटने का भी आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला