लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: टिकटॉक के लिए राहत, ऐप स्टोर पर बैन करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर कोर्ट की रोक

By विनीत कुमार | Updated: September 28, 2020 08:20 IST

अमेरिका में टॉकटॉक को लेकर ऐप स्टोर पर बैन के आदेश पर एक संघीय अदालत ने रोक लगा दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले रविवार के बाद अमेरिका में एप्पल और गूगल प्ले स्टोर से टिकटॉक पर बैन की बात कही थी।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप के चीनी एप टिकटॉक को मोबाइल एप स्टोर से बैन करने के आदेश पर रोक अमेरिका में एक संघीय अदालत ने लगाया आदेश पर रोक, अमेरिका में टिकटॉक के 10 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं

अमेरिका में एक संघीय अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीनी एप टिकटॉक को मोबाइल एप स्टोर से बैन करने के आदेश पर रोक लगा दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी अमेरिकी मीडिया के हवाले से दी है। वाशिंगटन डीसी कोर्ट के जज कार्ल निकोलस ने ये अहम फैसला सुनाया। टिकटॉक के लिए ये छोटी लेकिन महत्वपूर्ण जीत है।

इस फैसले के बाद टिकटॉक की मालिकाना हक वाली कंपनी बाइटडांस लिमिडेट को ओरेकल कॉर्प और वार्लमार्ट से संभावित डील को लेकर किसी फैसले पर पहुंचने के लिए थोड़ा और समय मिल जाएगा।

ट्रंप ऐसे आरोप लगाते रहे हैं कि टिकटॉक ऐप के जरिए चीन को अमेरिकी नागरिकों के निजी डेटा तक पहुंच मिलती है। अमेरिका में टिकटॉक के 10 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं। 

कोर्ट का ये फैसला इस पर अमेरिका में लगने वाले बैन से कुछ देर पहले आया। दरअसल, ट्रंप प्रशासन ने चीनी एप टिकटॉक को डाउनलोड करने से रोकने के लिए आदेश दिया था। ट्रंप प्रशासन के आदेश के अनुसार रविवार के बाद एप्पल और गूगल प्ले स्टोर से टिकटॉक को डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि बाइटेडांस ने अमेरिका में परिचालन बनाये रखने के लिये आवश्यक सौदे को पूरा करने को लेकर चीन में प्रौद्योगिकी निर्यात लाइसेंस का आवेदन किया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व में कहा था कि टिकटॉक को अमेरिका में परिचालन जारी रखने के लिये किसी अमेरिकी कंपनी के साथ सौदा करना होगा। इसी के तहत बाइटेडांस अमेरिका में नयी इकाई टिकटॉक ग्लोबल गठित कर रही है, जिसमें 20 प्रतिशत हिस्सेदारी ओरेकल कॉर्प और वालमार्ट इंक को बेचने का प्रस्ताव है।

ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह टिकटॉक ग्लोबल की हिस्सेदारी ओरेकल और वालमार्ट को बेचे जाने के सौदे को मंजूरी दे सकते हैं। हालांकि, ट्रंप का कहना है कि इस सौदे में ओरेकल के पास पूरा नियंत्रण रहने की शर्त होनी चाहिये। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पटिक टोक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल