लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने हिंसा पीड़ित प्रवासियों को शरण देने संबंधी ट्रंप के कड़े नियमों को किया खत्म

By भाषा | Updated: June 17, 2021 11:29 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 जून (एपी) अमेरिकी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की उन दो नीतियों को समाप्त कर दिया, जिससे हिंसा से पीड़ित प्रवासियों का अमेरिका में शरण लेना मुश्किल हो गया था।

अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने एक नई नीति जारी करते हुए कहा कि आव्रजन न्यायाधीश ट्रंप काल के उन नियमों का पालन करना बदं कर दें, जिन्होंने घरेलू हिंसा या किसी संगठन द्वारा की जा रही हिंसा का सामना कर रहे प्रवासियों के लिए अमेरिका में शरण लेना मुश्किल बना दिया है। यह कदम उनके लिए मानवीय सुरक्षा से जुड़े उनके मामलों को जीत में मदद करेगा। अप्रवासी अधिवक्ताओं ने भी व्यापक रूप से इसका स्वागत किया है।

अमेरिकी आप्रवासन परिषद में मुकदमेबाजी की कानूनी निदेशक केट मेलॉय गोएटेल ने कहा, ‘‘ इसके महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता। यह ट्रंप प्रशासन के, शरण लेने संबंधी सबसे खराब फैसलों में से एक था और इसे समाप्त करने की दिशा में यह पहला महत्वपूर्ण कदम है।’’

अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के अपने कार्यालय तथा होमलैंड सिक्योरिटी विभाग को, शरण लेने को इच्छुक लोगों के समूह से जुड़े आव्रजन कानूनों की जटिलता को दूर करने के लिए मसौदा तैयार करने का आदेश देने के बाद, वह ये बदलाव कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: महायुति 214, एमवीए 49, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें

क्रिकेटस्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 286 में से 212 सीट पर जीत?, अशोक चव्हाण बोले- भाजपा के 3,300 पार्षद निर्वाचित, जनवरी 2026 में 29 नगर निगमों चुनावों पर असर दिखेगा?

भारतबिहार में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोग आत्महत्या करने को मजबूर, पुलिस ने लिया गंभीरता से, ईओयू को दी कार्रवाई की जिम्मेदारी

भारतमुंबई निगम चुनावः नगर परिषद और पंचायत में करारी हार?, ठाकरे-पवार को छोड़ वीबीए-आरपीआई से गठजोड़ करेंगे राहुल गांधी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: दीपू चंद्र दास की लिंचिंग के बाद, बांग्लादेश में 'कलावा' पहनने पर एक हिंदू रिक्शा चालक पर भीड़ ने किया हमला

विश्वक्रिसमस के 4 दिन पहले गोलियों की बौछार?, ‘क्वानोक्सोलो’ पब में अंधाधुंध गोलीबारी, 12 बंदूकधारियों ने 9 को भूना और 10 की हालत गंभीर

विश्वBangladesh: हिंदू युवक की हत्या मामले में बांग्लादेशी सरकार का एक्शन, 10 आरोपी गिरफ्तार

विश्वबांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के बाद हिजाब न पहनने वाली महिलाओं पर हमलों से गुस्सा भड़का

विश्वVIDEO: बांग्लादेश के ढाका में उस्मान हादी के जनाज़े में भारी हुजूम, मुहम्मद यूनुस भी मौजूद