लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: फायर हाइड्रेंट प्लांट में कर्मचारी ने की अंधाधुध गोलीबारी, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 15, 2021 19:16 IST

Open in App

अल्बर्टविले (अमेरिका), 15 जून (एपी) अलबामा स्थित एक फायर हाइड्रेंट प्लांट में एक कर्मचारी ने मंगलवार तड़के बंदूक से अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रमुख जेमी स्मिथ ने पत्रकारों को बताया कि गोलीबारी की यह घटना अल्बर्टविले स्थित म्यूलर कंपनी के संयत्र में तड़के करीब 2.30 बजे हुई। गोलीबारी के बाद आरोपी कर्मचारी वाहन में सवार होकर कंपनी से फरार हो गया।

स्मिथ ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह साफ नहीं हो सका है कि कर्मचारी ने किन कारणों से इस घटना को अंजाम दिया।

वहीं, कंपनी की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। कंपनी की अल्बर्टविले की इस इकाई में करीब 400 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना