लाइव न्यूज़ :

अमेरिका चुनाव: ट्रंप और बाइडेडन कर रहे मतदाताओं को रिझाने की अंतिम कोशिश

By भाषा | Updated: November 2, 2020 17:09 IST

Open in App

फिलाडेल्फिया, दो नवंबर (एपी) अमेरिका में मंगलवार को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो. बाइडेन मतदाताओं को रिझाने की अंतिम कोशिश में लगे हैं।

दोनों उम्मीदवार जनता से ऐसे समय अमेरिका की बागडोर अपने हाथ में सौंपने की अपील कर रहे हैं जब देश महामारी की चपेट में है जिसका जिक्र हर कदम पर और हर जगह पर मिलता है।

देश में नौ करोड़ 30 लाख मतदाता पहले ही वोट डाल चुके हैं।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नॉर्थ कैरोलिना से लेकर विस्कॉन्सिन तक राष्ट्रपति की पांच रैलियां हैं। इस बीच, बाइडेन अपना अधिकांश समय पेनसिल्वानिया में गुजार रहे हैं जहां मिलने वाली जीत ट्रंप के रास्ते में बाधा खड़ी कर सकती है।

बाइडेन ओहायो पर भी ध्यान दे रहे हैं जहां चार साल पहले ट्रंप ने आठ प्रतिशत अधिक मतों के साथ जीत दर्ज की थी।

चुनाव की घड़ी नजदीक आने में अब लगभग 24 घंटे बचे हैं और ट्रंप तथा बाइडेन ने एक-दूसरे को राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य बताने में पूरी ताकत झोंक दी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक