लाइव न्यूज़ :

कमला हैरिस ने दिखाए सख्त तेवर, कहा- हम सत्ता में आए तो ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे

By भाषा | Updated: August 27, 2020 10:48 IST

कमला हैरिसा अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। वे अमेरिका में किसी भी बड़ी पार्टी की ओर से इस पद की उम्मीदवार बनाई जाने वाली पहली अश्वेत और भारतीय मूल की व्यक्ति हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहमारी पार्टी सत्ता में आई तो अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा: कमला हैरिस हम ये भी सुनिश्चित करेंगे कि इजराइल को अमेरिका का अटूट समर्थन मिलता रहे: कमला हैरिस

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने बुधवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो अमेरिकाईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा।

उन्होंने कहा कि बाइडेन प्रशासन अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते को मजबूत करने के साथ ही अस्थिरता फैलाने वाले तेहरान के अन्य कदमों पर रोक लगाएगा।

इस मुद्दे को लेकर ट्रंप प्रशासन पर निशाना साधते हुए भारतीय मूल की सीनेटर ने कहा, ‘वह परमाणु समझौता, जैसा कि हम सब जानते हैं कि उसने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ने से रोक दिया था और यह कारगर था, अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों और अमेरिकी खुफिया समुदाय ने भी इस बात की पुष्टि की थी। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते से यह कहते हुए हाथ खींच लिए थे कि वे इससे बेहतर समझौता करके ईरान को काबू में करेंगे। लेकिन ईरान ने तो अपनी परमाणु गतिविधियां बढ़ा दी।’ 

अमेरिका में किसी भी बड़ी पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाई जाने वाली हैरिस पहली अश्वेत और भारतीय मूल की व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं यह स्पष्ट कर दूं कि हम ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे। हम यह सुनिश्चित करना जारी रखेंगे कि इजराइल को अमेरिका का अटूट समर्थन मिलता रहे।’ 

हैरिस चंदा हासिल करने के दौरान सवालों का जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा कि ओबामा प्रशासन में तत्कालीन उप राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ईरान के परमाणु हथियार हासिल करने पर रोक लगा दी थी। बाइडेन अभी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं।

कैलिफोर्निया से पहली बार सीनेटर बनीं हैरिस ने कहा कि उनका मानना है कि अमेरिका मौजूदा समय में पहले की अपेक्षा अपने सहयोगियों देशों के बीच कहीं ज्यादा अलग-थलग पड़ गया है। 

टॅग्स :कमला हैरिसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?