लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव 2024 को लेकर कहा, "शानदार व्हाइट हाउस को वापस लेने आ रहा हूं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 4, 2022 17:57 IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इशारों-इशारों में फिर से राष्ट्रपति चुनाव 2024 को लेकर अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने आयोवा के सिओक्स सिटी में कहा 2024 में शायद हम फिर से शानदार व्हाइट हाउस को वापस लेने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पेश कर सकते हैं 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में दावेदारी डोनाल्ड ट्रंप ने आयोवा के चुनावी सभा में कहा कि शानदार व्हाइट हाउस में हो सकती है वापसी राष्ट्रपति जो बाइडेन को चुनौती देते हुए ट्रंप ने कहा कि वो जल्द ही जबरदस्त तरीके से वापसी करेंगे

वाशिंगटन:अमेरिका में महज एक कार्यकाल के बाद राष्ट्रपति पद से विदा होने वाले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इशारों-इशारों में फिर से राष्ट्रपति चुनाव 2024 को लेकर अपनी दावेदारी पेश कर दी है। ट्रंप ने इस संबंध में औपचारिक घोषणा तो नहीं की लेकिन उन्होंने इतना जरूर संकेत दिया कि वो 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए जोरदार वापसी कर सकते हैं। इस बीच जानकारी मिली है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन भी अगले सप्ताह होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले प्रचार अभियान में लग गये हैं।

वहीं एक बार फिर से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बीते गुरुवार को 2024 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के संबंध में घोषणा करने वाले थे लेकिन उससे पहले वो ठहर गये और इतना ही कहा कि वो जल्द ही वापसी करेंगे। अगले हफ्ते होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले रिपब्लिकन के लिए प्रचार कर रहे डोनाल्ड ट्रंप ने आयोवा के सिओक्स सिटी में जुटी भीड़ से कहा, इस साल हम सदन में वापसी करने जा जा रहे हैं।"

ट्रंप ने कहा, "हम सीनेट को वापस लेने जा रहे हैं। अमेरिका को वापस लेने जा रहे हैं और फिर 2024 में शायद हम फिर से शानदार व्हाइट हाउस को वापस लेने जा रहे हैं। इसके लिए मैं बहुत जल्द फिर से कोशिश करूंगा।, जल्द बहुत जल्द।"

इस बीच, मौजूदा समय में व्हाइट हाउस पर काबिज राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी के गढ़ में अपना समर्थन बढ़ाने के लिए चुनावी अभियान में जबरदस्त तरीके से हिस्सा ले रहे हैं। राष्ट्रपति बाइडेन ने रिपब्लिकन द्वारा चुनावी हार को स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा कि ट्रम्प ने 2020 के चुनाव के बाद अमेरिका के लोकतांत्रिक अस्तित्व को जोखिम में डालने का काम किया है।

राष्ट्रपति बाइडेन ने कैलिफौर्निया के ओशनसाइड में चुनावी अभियान में जुटे लोगों से कहा, "अमेरिका का लोकतंत्र आपके मतपत्र और चयन पर टिका हुआ है। हम इस देश की सुंदर लोकतांत्रिक प्रणाली को खतरे में नहीं डाल सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "दरअसल मामले की सच्चाई यह है कि यह चुनाव कम से कम आने वाले एक दशक या उससे अधिक समय तक अमेरिका की दिशा और दशा तय करने वाला है। इसलिए सभी को विवेकपूर्ण तरीके से मतदान का फैसला लेना है।"

जानकारी के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कैलिफोर्निया के अलावा न्यू मैक्सिको, इलिनोइस और पेंसिल्वेनिया के तीन दिवसीय चुनावी यात्रा पर हैं, जहां शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी उनके साथ एक रैली में शामिल होने वाले हैं।

मालूम हो कि अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों के दौरान आमतौर पर राष्ट्रपति की पार्टी को नुकसान का सामना करना पड़ता है। यदि ऐसा होता है और रिपब्लिकन कांग्रेस का नियंत्रण अपने कब्जे में ले लेते हैं, तो राष्ट्रपति बाइडेन को आने वाले दो साल विरोधियों के सामने सरकार चलाने में काफी कठिन राजनीतिक लड़ाई लड़नी होगी।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपजो बाइडनबराक ओबामाWhite Houseअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल