लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रम्प ने रक्षा मंत्री पद के लिए मार्क एस्पर को किया नामांकित

By भाषा | Updated: June 22, 2019 12:07 IST

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री पद के लिए मार्क एस्पर को ट्रंप ने किया नामांकित, एस्पर अभी सेना के सचिव हैं।कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शैनहन ने इसी हफ्ते अपना नाम वापस लिया थाअमेरिकी सीनेट से हरी झंडी मिलने के बाद एस्पर बनेंगे रक्षा मंत्री

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रक्षा मंत्री पद के लिए मार्क एस्पर को नामांकित किया है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिम मैटिस के पिछले साल के अंत में अचानक इस्तीफा देने के बाद सांसदों के राष्ट्रपति पर स्थिर नागरिक नेतृत्व को पेंटागन में लाने का दबाव बनाने के चलते यह फैसला लिया गया है। एस्पर अभी सेना के सचिव हैं।

कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शैनहन ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए इस सप्ताह अपना नाम वापस ले लिया था। अमेरिकी सीनेट से नामंकन को हरी झंडी मिलने के बाद ही एस्पर रक्षा मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण कर पाएंगे।

पदग्रहण करने के बाद एस्पर का पहला और सबसे महत्वपूर्ण काम पश्चिम एशिया में देश की मौजूदगी बढ़ाना होगा क्योंकि ईरान के साथ तनाव बढ़ रहा है और ऐसा प्रतीत होता है कि राष्ट्रपति (ट्रम्प) और उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के प्रमुख सदस्य इस बात पर विचार कर रहे हैं कि उसे कैसे जवाब दिया जाए।

गौरलतब है कि ट्रम्प प्रशासन के 2015 में ईरान परमाणु समझौते से अलग होने के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव कायम है। ईरान द्वारा अमेरिकी सैन्य निगरानी ड्रोन को मार गिराने के बाद अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले की अनुमति दी थी लेकिन फिर उसे वापस ले लिया था। एस्पर ने 101वें एयरबोर्न डिविजन में इन्फैंट्री ऑफिसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह सीनेट के विदेश संबंधी समिति और ‘हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी’ में एक पेशेवर स्टाफ सदस्य रहे और बाद में उप सहायक रक्षा मंत्री भी बने।

एस्पर ने ‘यूनाइटेड स्टेट्स मिलिट्री अकादमी’, ‘हार्वर्ड यूनिवर्सिटी जॉन एफ कैनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट’ और ‘जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी’ से अध्ययन किया है ।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट