लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रम्प ने नए ग्रीन कार्ड जारी करने पर लगाई 60 दिन की रोक, कौन होगा इससे प्रभावित और क्या होगा असर, जानिए

By भाषा | Updated: April 22, 2020 09:30 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ही ग्रीन कार्ड पर रोक को लेकर संकेत दे दिए थे। हालांकि, अमेरिका के इस कदम का उन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा जो अस्थायी तौर पर यूएस में आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने लगाया ग्रीन कार्ड जारी करने पर रोक, 60 दिनों तक रहेगा लागू60 दिनों के बाद फिर होगा फैसले पर आकलन, अस्थायी तौर पर अमेरिका जाने वालों पर कोई प्रभाव नहीं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह देश में आव्रजन को अस्थायी रूप से निलंबित करने के अपने कार्यकारी आदेश के तौर पर अगले 60 दिन के लिए नए ग्रीन कार्ड जारी करने या वैध स्थायी निवास की अनुमति देने की प्रक्रिया पर रोक लगा रहे हैं।

ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि हालांकि इस कदम का उन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा जो अस्थायी तौर पर देश में आ रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि जो लोग एच-1बी जैसे गैर आव्रजन कार्य वीजा पर रह रहे हैं उन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

एच-1बी वीजा मुख्यत: प्रौद्योगिकी के विदेशी पेशेवरों को जारी किया जाता है। खेतीहार आव्रजक कामगारों पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, इस कार्यकारी आदेश का उन हजारों भारतीय-अमेरिकियों पर असर पड़ेगा जो ग्रीन कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में और देरी होने की संभावना है।

ट्रम्प ने कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस में अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमें पहले अमेरिकी कामगारों का ख्याल रखना चाहिए। यह आदेश 60 दिन के लिए लागू होगा जिसके बाद किसी तरह के विस्तार या बदलाव की आवश्यकता पर मैं खुद और लोगों का एक समूह उस समय की आर्थिक परिस्थितियों पर आधारित आकलन करेगा।’ 

उन्होंने कहा, ‘यह आदेश केवल उन व्यक्तियों पर लागू होगा जो स्थायी निवास की अनुमति मांग रहे हैं। दूसरे शब्दों में कहे तो जो ग्रीन कार्ड पाना चाह रहे हैं।’ विस्तार से जानकारी दिए बगैर उन्होंने कहा कि इसमें कुछ छूट भी दी जाएगी। राष्ट्रपति ने कहा, ‘यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है कि बेरोजगार अमेरिकियों को फिर से उनकी नौकरियां और आजीविका मिले। अत: अमेरिकी कामगारों की रक्षा करने के लिए मैं अमेरिका में आव्रजन पर अस्थायी रोक लगा रहा हूं।’ 

उन्होंने कहा, ‘आव्रजन पर रोक लगाने से अमेरिका के फिर से खुलने पर सबसे पहले बेरोजगार अमेरिकियों को नौकरियां मिलने में मदद मिलेगी।’ गौरतलब है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण 2.2 करोड़ से अधिक अमेरिकियों ने बेरोजगार भत्तों के लिए आवेदन दिया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था की दिक्कतें बनी रहने के कारण आगामी हफ्तों में और लाखों लोगों के बेरोजगार होने की आशंका है।

ट्रम्प ने कहा कि नए आव्रजकों पर इस रोक से अहम चिकित्सा संसाधनों को अमेरिकी नागरिकों के लिए बचाकर रखने में भी मदद मिलेगी। सवालों के जवाब में ट्रम्प ने कहा कि उन्हें अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे कोरोना वायरस के असर के कारण यह अभूतपूर्व कदम उठाना पड़ा। कांग्रेस की अनुसंधान सेवा की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार करीब 10 लाख वैध विदेशी कामगार और उनके परिवार ग्रीन कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल