लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप ने नेवाडा राज्य के गवर्नर के आदेश की अवहेलना कर बंद स्थान पर की रैली

By भाषा | Updated: September 14, 2020 13:33 IST

रैली शुरू होने से पहले जारी एक बयान में नेवाडा के गवर्नर स्टीव सिसोलैक ने कहा कि ट्रंप नेवाडा में अपनी लापरवाही और मतलबी कदमों से अनेक लोगों की जिंदगियों को खतरे में डाल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडेमोक्रेट पार्टी से जुड़े नेवाडा के गवर्नर स्टीव सिसोलैक ने मई से ही 50 लोगों से ज्यादा जुटने पर रोक लगा रखी है। सिसोलौक ने वायरस से निपटने के ट्रंप की नीति पर कहा कि संक्रमण से कैसे निपटा जाए, यह उन्होंने गवर्नरों और राज्यों पर छोड़ दिया।डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार निदेशक टिम मुर्तोफ ने कहा कि हजारो लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर सकते हैं, कैसिनो में जुआ हो सकता है, तो लोग शांतिपूर्ण तरह से खड़े होकर राष्ट्रपति को सुन भी सकते हैं।

लास वेगास: अमेरिका के राज्य नेवाडा के नियमों और अपने ही प्रशासन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को बंद स्थान में (इंडोर) रैली की जिसमें शामिल भीड़ में सम कम ही लोगों ने मास्क लगाया हुआ था। ट्रंप सामान्य हालात लौटने का एहसास कराने पर तुले हुए हैं। ट्रंप ने यह रैली एक गोदाम में की जो जून के बाद पहली है।

ओक्लाहोमा के टुल्सा में की गई रैली को कोरोना वायरस के मामलों में इजाफे के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। डेमोक्रेट पार्टी से जुड़े नेवाडा के गवर्नर स्टीव सिसोलैक ने मई से ही 50 लोगों से ज्यादा जुटने पर रोक लगा रखी है। यह रोक व्हाइट हाउस की सिफारिश पर लगाई गई है।

रैली शुरू होने से पहले जारी एक बयान में सिसोलैक ने कहा कि ट्रंप नेवाडा में अपनी लापरवाही और मतलबी कदमों से अनेक लोगों की जिंदगियों को खतरे में डाल रहे हैं। सिसोलौक ने वायरस से निपटने के ट्रंप की नीति पर कहा कि संक्रमण से कैसे निपटा जाए, यह उन्होंने गवर्नरों और राज्यों पर छोड़ दिया।

अब उन्होंने फैसला किया है कि वह हमारे राज्यों के कानूनों को नहीं मानेंगे। वह समझते हैं कि नियम उनपर लागू नहीं होते हैं। ट्रंप के प्रचार निदेशक टिम मुर्तोफ ने कहा कि हजारो लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर सकते हैं, कैसिनो में जुआ हो सकता है, या दंगों में छोटे कारोबारों को जलाया जा सकता है तो पहले संशोधन के तहत लोग शांतिपूर्ण ढंग से जमा होकर अमेरिका के राष्ट्रपति को भी सुन सकते हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल