america donald trump: 2023 में 158 देशों को 45 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता?, एक्शन में अमेरिकी प्रशासन, मदद रोकी, जानें कौन-कौन देश शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2025 10:02 IST2025-01-27T10:01:19+5:302025-01-27T10:02:11+5:30

america donald trump: बांग्लादेश को 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर, पाकिस्तान को 23 करोड़ 10 लाख अमेरिकी डॉलर, अफगानिस्तान को एक अरब अमेरिकी डॉलर, भारत को 17 करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर, नेपाल को 11 करोड़ 80 लाख अमेरिकी डॉलर और श्रीलंका को 12 करोड़ 30 लाख अमेरिकी डॉलर की मदद शामिल हैं।

america donald trump 400 million US dollars Bangladesh 231 million Pakistan 1 billion Afghanistan 175 million India 118 million Nepal 123 million Sri Lanka stopped aid | america donald trump: 2023 में 158 देशों को 45 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता?, एक्शन में अमेरिकी प्रशासन, मदद रोकी, जानें कौन-कौन देश शामिल

file photo

Highlightsअमेरिकी लोगों को मदद के बदले में कोई लाभ नहीं मिल रहा तो अमेरिका अंधाधुंध तरीके से धन नहीं देगा।विदेशी सहायता की समीक्षा करना और पुन: निर्धारित करना न केवल उचित है, बल्कि यह नैतिक रूप से आवश्यक भी है।सभी प्रकार की अमेरिकी विदेशी सहायता को रोक दिया है ताकि उसकी समीक्षा की जा सके।

वाशिंगटनः अमेरिका ने अन्य देशों को दी जाने वाली अमेरिकी सहायता को निलंबित करने और उसकी समीक्षा किए जाने का आदेश दिया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह मदद ‘अमेरिका फर्स्ट’ के एजेंडे के तहत उसकी विदेश नीति के अनुरूप है या नहीं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने रविवार को कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि अमेरिकी लोगों को मदद के बदले में कोई लाभ नहीं मिल रहा तो अमेरिका अंधाधुंध तरीके से धन नहीं देगा।

मेहनतकश करदाताओं की खातिर विदेशी सहायता की समीक्षा करना और उसे पुन: निर्धारित करना न केवल उचित है, बल्कि यह नैतिक रूप से आवश्यक भी है।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेश मंत्रालय और अमेरिकी अंतराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) द्वारा वित्तपोषित सभी प्रकार की अमेरिकी विदेशी सहायता को रोक दिया है ताकि उसकी समीक्षा की जा सके।

ब्रूस ने कहा, ‘‘वह सभी विदेशी सहायता कार्यक्रमों की समीक्षा शुरू कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह मदद ‘अमेरिका फर्स्ट एजेंडे’ के तहत अमेरिकी विदेश नीति के अनुरूप है या नहीं।’’ यूएसएआईडी ने 2023 में 158 देशों को लगभग 45 अरब अमेरिकी डॉलर की विदेशी सहायता वितरित की थी।

इसमें बांग्लादेश को 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर, पाकिस्तान को 23 करोड़ 10 लाख अमेरिकी डॉलर, अफगानिस्तान को एक अरब अमेरिकी डॉलर, भारत को 17 करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर, नेपाल को 11 करोड़ 80 लाख अमेरिकी डॉलर और श्रीलंका को 12 करोड़ 30 लाख अमेरिकी डॉलर की मदद शामिल हैं।

Web Title: america donald trump 400 million US dollars Bangladesh 231 million Pakistan 1 billion Afghanistan 175 million India 118 million Nepal 123 million Sri Lanka stopped aid

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे