लाइव न्यूज़ :

अमेरिका को ईरान परमाणु वार्ता में जल्द कोई बड़ी कामयाबी मिलने की उम्मीद नहीं

By भाषा | Updated: April 7, 2021 13:13 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, सात अप्रैल अमेरिका के विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि विएना में शुरू हुई ईरान परमाणु वार्ता में जल्द ही कोई बड़ी कामयाबी मिलने की उम्मीद नहीं है और आगे की ‘‘बातचीत मुश्किल’’ होगी।

तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर यूरोपीय संघ की मध्यस्थता से हो रही बैठक में ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, जर्मनी, रूस और ईरान के राजनयिक भाग ले रहे हैं। यह बैठक मंगलवार को विएना में शुरू हुई।

करीब तीन साल पहले तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ परमाणु करार से अमेरिका को अलग कर लिया था जिसके बाद से ही ईरान परमाणु समझौता अधर में लटका है।

अमेरिका और ईरान ने पिछले हफ्ते कहा था कि वे मध्यस्थों के जरिए परोक्ष बातचीत शुरू करेंगे ताकि ईरानी परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने से संबंधित समझौते पर दोनों देश वापस आ सकें।

विएना में बातचीत शुरू होने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि ‘‘आगे की बातचीत मुश्किल होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह शुरुआत है और हम तत्काल किसी कामयाबी का अनुमान नहीं लगाते क्योंकि आगे जटिल चर्चा होगी।’’

उन्होंने कहा कि यह बातचीत आगे की दिशा में एक अच्छा कदम है।

प्राइस ने कहा कि इस स्तर पर अमेरिका, ईरान के साथ किसी प्रत्यक्ष बातचीत की उम्मीद नहीं करता।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह इस ऐतिहासिक समझौते में लौटना चाहते हैं।

साल 2015 में हुए इस समझौते का मकसद ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना