लाइव न्यूज़ :

अमेरिका : डीसी गार्ड के इस्तेमाल को लेकर और अधिकार मिल रहे रक्षा मंत्री को

By भाषा | Updated: December 31, 2021 15:18 IST

Open in App

वाशिंगटन, 31 दिसंबर (एपी) अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने बृहस्पतिवार को बताया कोलंबिया जिले में नेशनल गार्ड के आपात इस्तेमाल की मंजूरी प्रक्रिया को सुचारू किया जा रहा है जिसमें रक्षा मंत्री को अधिक अधिकार प्राप्त होंगे। यह फैसला अमेरिकी कैपिटॉल (संसद परिसर) में इस साल छह जनवरी को हुए दंगे के बाद हुए अध्ययन के आधार पर किया जा रहा है।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने एक लिखित बयान में बताया कि इस बदलाव में रक्षा मंत्री को अधिकार दिया गया है कि वह जरूरत के अनुसार, डीसी नेशनल गार्ड के इस्तेमाल के अनुरोध पर फैसला ले सकें या ऐसी स्थिति में 48 घंटे के भीतर नियुक्ति को मंजूरी दे।

इससे पहले इस तरह की अनुमति देने का अधिकार सेना के शीर्ष असैन्य अधिकारी सेना सचिव को था। बयान के मुताबिक यह बदलाव प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए आपात स्थिति में किए गए अनुरोध पर बेहतर कार्रवाई के वास्ते पेंटागन को तैयार रखना है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद उनके समर्थकों ने संसद भवन परिसर के सामने प्रदर्शन किया था और उस दौरान दंगे की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पेंटागन को गार्ड की सहायता के लिए अनुरोध मिलने के बावजूद कथित धीमी प्रतिक्रिया के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला