लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने जताया भरोसा, कहा- भारत के साथ संबंधों में वृद्धि की असीम संभावनाएं हैं

By भाषा | Updated: July 17, 2019 13:34 IST

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के तरजीही व्यापार विशेषाधिकार रद्द करने के बाद भारत ने भी पांच जून से बादाम और सेब समेत अमेरिका के 28 उत्पादों पर शुल्क लगाए थे।

Open in App

ट्रंप प्रशासन ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों में वृद्धि की ‘‘असीम संभावनाएं’’ हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच दोस्ती के कारण अभी चल रही व्यापार वार्ता के सकारात्मक नतीजे निकलेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत को अकसर ‘‘टैरिफ किंग’’ बताते हैं और हमेशा हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिलों के आयात पर उसके द्वारा लगाए 50 प्रतिशत शुल्क का जिक्र करते हैं।

ट्रंप द्वारा भारत के तरजीही व्यापार विशेषाधिकार रद्द करने के बाद भारत ने भी पांच जून से बादाम और सेब समेत अमेरिका के 28 उत्पादों पर शुल्क लगाए थे। विदेश विभाग की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘चूंकि यह हमारे व्यापार संबंध से जुड़ा है तो जब हमारे विदेश मंत्री भारत में थे तो उन्होंने कहा था कि हम अपने संबंधों में वृद्धि के काफी अवसर देखते हैं। हम असीम संभावनाएं देखते हैं।’’

ओर्टागस ने कहा कि विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ भारत की नयी सरकार से बातचीत करने के लिए हाल ही में नयी दिल्ली में थे जहां वह अपने समकक्ष से मिले तथा उनके बीच प्रभावी बैठकें हुईं। उन्होंने कहा, ‘‘विदेश मंत्री आश्वस्त हैं...उन्होंने यह दोहराया कि हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती के कारण किसी भी तरह की व्यापार बातचीत, किसी भी मुद्दे पर वार्ता के सकारात्मक नतीजे निकल सकते हैं।’’

प्रवक्ता भारत के लिए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के एक अधिकारी की हाल की भारत यात्रा पर एक सवाल का जवाब दे रही थीं। ओर्टागस ने कहा, ‘‘हमने वहां हमारी बैठकों और मीडिया में काफी बातचीत की। आप संभवत: यह जानते होंगे कि अमेरिका, भारत का सबसे महत्वपूर्ण व्यापार साझेदार है। मैं मानती हूं कि हम निर्यातों के लिए उनका शीर्ष बाजार हैं।’’

प्रवक्ता ने सिख संस्थापक गुरु नानक देव के अंतिम विश्राम स्थल ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर गलियारे के निर्माण का भी स्वागत किया। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल