लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: ट्रांसजेंडर अधिकारी के बारे में पोस्ट हटाने के बाद कांग्रेस सदस्य का अकाउंट बहाल हुआ

By भाषा | Updated: November 6, 2021 15:40 IST

Open in App

फोर्ट वायन, छह नवंबर (एपी) इंडियाना के एक कांग्रेस सदस्य को अपने कार्यालय का ट्विटर अकाउंट शुक्रवार को तब जाकर फिर से वापस मिला जब उन्होंने बाइडन प्रशासन की एक ट्रांसजेंडर अधिकारी के बारे में की गई अपनी एक पोस्ट हटा दी। सोशल मीडिया कंपनी ने उस पोस्ट को अपने नियमों का उल्लंघन करने वाला पाया था।

रिपब्लिकन सांसद जिम बैंक्स ने कहा कि उन्होंने 19 अक्टूबर की एक पोस्ट हटाने की ट्विटर की मांग मान ली। बैंक्स की पोस्ट डॉ. राशेल लेविन के ‘यूनाइटेड स्टेट्स पब्लिक हैल्थ सर्विस कमीशन्ड कोर’ में चार सितारा अधिकारी बनने के बारे में थी। ट्रांसजेंडर लेविन देश की सहायक स्वास्थ्य मंत्री भी हैं।

अमेरिका के सर्जन जनरल ने लेविन को पदोन्नति की बधाई दी थी, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बैंक्स ने लिखा था, ‘‘पहली महिला चार सितारा अधिकारी की उपाधि एक पुरुष को मिल गई।’’

इस पोस्ट को हटा दिया गया और बैंक्स के अकाउंट को 23 अक्टूबर को ट्विटर के नियमों के अनुसार बंद कर दिया गया। सोशल मीडिया वेबसाइट के नियमों के अनुसार ट्रांसजेंडर लोगों को निशाना बनाते हुए उनकी लैंगिक पहचान के बारे में पोस्ट करने पर रोक है।

ट्विटर के प्रवक्ता ट्रेनटन केनेडी ने कहा कि बैंक्स ने यह स्वीकार किया कि उनके ट्वीट ने नियमों का उल्लंघन किया जिसके बाद वह एक वीडियो पोस्ट कर पाए जिसमें कहा गया ‘‘मैं लौट आया’’। उन्होंने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि उन्होंने उल्लंघन करने वाला ट्वीट हटा दिया इसलिए उनका अकाउंट चालू हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला