लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: ट्रांसजेंडर अधिकारी के बारे में पोस्ट हटाने के बाद कांग्रेस सदस्य का अकाउंट बहाल हुआ

By भाषा | Updated: November 6, 2021 18:16 IST

Open in App

फोर्ट वायन (अमेरिका), छह नवंबर (एपी) इंडियाना के एक सांसद को अपने कार्यालय का ट्विटर अकाउंट शुक्रवार को तब जा कर वापस मिला जब उन्होंने बाइडन प्रशासन की एक ट्रांसजेंडर अधिकारी के खिलाफ की गई अपनी एक पोस्ट हटा दी। सोशल मीडिया कंपनी ने उस पोस्ट को अपने नियमों का उल्लंघन करने वाला पाया था।

रिपब्लिकन सांसद जिम बैंक्स ने कहा कि उन्होंने 19 अक्टूबर की एक पोस्ट हटाने की ट्विटर की मांग मान ली। बैंक्स की पोस्ट डॉ. राशेल लेविन के ‘यूनाइटेड स्टेट्स पब्लिक हैल्थ सर्विस कमीशन्ड कोर’ में चार सितारा अधिकारी बनने के बारे में थी। ट्रांसजेंडर लेविन देश की सहायक स्वास्थ्य मंत्री भी हैं।

अमेरिका के सर्जन जनरल ने लेविन को पदोन्नति की बधाई दी थी, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बैंक्स ने लिखा था, ‘‘पहली महिला चार सितारा अधिकारी की उपाधि एक पुरुष को मिल गई।’’

इस पोस्ट को हटा दिया गया और बैंक्स के अकाउंट को 23 अक्टूबर को ट्विटर के नियमों के अनुसार बंद कर दिया गया। सोशल मीडिया वेबसाइट के नियमों के अनुसार ट्रांसजेंडर लोगों को निशाना बनाते हुए उनकी लैंगिक पहचान के बारे में पोस्ट करने पर रोक है।

ट्विटर के प्रवक्ता ट्रेनटन केनेडी ने कहा कि बैंक्स ने यह स्वीकार किया कि उनके ट्वीट ने नियमों का उल्लंघन किया जिसके बाद वह एक वीडियो पोस्ट कर पाए जिसमें कहा गया ‘‘मैं लौट आया’’। उन्होंने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि उन्होंने उल्लंघन करने वाला ट्वीट हटा दिया इसलिए उनका अकाउंट चालू हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल