लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने ग्वांतानामो जेल की किसी समय खुफिया रह चुकी इकाई को बंद किया, दूसरी जगह भेजे गए कैदी

By भाषा | Updated: April 5, 2021 12:09 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच अप्रैल (एपी) ग्वांतानामो बे जेल के भीतर किसी समय खुफिया रही इकाई को बंद कर दिया गया है और कैदियों को क्यूबा में अमेरिका के दूसरे सैन्य केंद्र की जेल में भेज दिया गया है। अमेरिकी सेना ने रविवार को इस बारे में बताया।

अमेरिकी दक्षिणी कमान ने एक बयान में बताया कि ‘संचालन क्षमता और प्रभाव’ बढ़ाने के प्रयास के तहत ‘कैंप सात’ के कैदियों को पास की एक अन्य जेल में रखा गया है।

मियामी स्थित दक्षिणी कमान क्यूबा के दक्षिण छोर पर स्थित इस जेल की निगरानी करती है। कमान ने यह नहीं बताया कि कितने कैदियों को स्थानांतरित किया गया है। अधिकारियों ने पूर्व में बताया था कि कैंप सात में 14 कैदी थे। ग्वांतानामो जेल में 40 कैदी हैं।

दक्षिणी कमान ने बताया कि कैंप सात के कैदियों को सुरक्षित तरीके से कैंप पांच में पहुंचा दिया गया। कैदियों को कब स्थानांतरित किया गया, इस बारे में नहीं बताया गया। कैंप पांच पूरी तरह खाली था और यह कैंप छह के पास स्थित है जहां अन्य कैदियों को रखा गया है।

कैंप सात को दिसंबर 2006 में खोला गया था। माना जाता है कि यहां पर कैदियों को भीषण यातना दी जाती थी। सेना सीआईए के साथ समझौते के तहत इस जेल का संचालन कर रही थी। दक्षिणी कमान ने कहा कि खुफिया एजेंसियों ने कैदियों को दूसरी जगह पहुंचाया।

सेना सैन्य केंद्र में कैंप सात के स्थित होने की बात से लंबे समय तक इनकार करती रही और पत्रकारों को भी कभी जेल के भीतर नहीं जाने दिया गया। अधिकारियों ने कहा था कि इस कैंप को स्थायी ढांचे के तौर पर नहीं बनाया गया था और इसकी मरम्मत की जरूरत है लेकिन पेंटागन ने निर्माण के लिए रकम खर्च करने की योजना टाल दी।

कैंप सात में रखे गए पांच कैदियों पर 11 सितंबर 2001 के हमले की साजिश रचने और मदद मुहैया करने में कथित भूमिका के लिए युद्ध अपराध के आरोप लगाए गए थे।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि वह ग्वांतानामो जेल को बंद करना चाहते हैं लेकिन कुछ कैदियों को मुकदमे के लिए अमेरिका लाने या जेल में रखने के लिए संसद की मंजूरी की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला