लाइव न्यूज़ :

अमेरिका, चीन ने अपने मंगल यानों की उड़ान सुरक्षा को लेकर चर्चा की

By भाषा | Updated: March 31, 2021 15:46 IST

Open in App

बीजिंग, 31 मार्च (एपी) अमेरिका और चीन ने मंगल ग्रह पर पहुंचे अपने यानों की उड़ान सुरक्षा को लेकर इस साल के शुरू में चर्चा की थी। दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच हुई इस चर्चा को एक असमान्य घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

अमेरिका, चीन और संयुक्त अरब अमीरात के यानों के पहुंचने से मंगल के आसपास का क्षेत्र इस साल थोड़ा भीड़-भाड़ वाला हो गया है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का रोवर गत फरवरी में लाल ग्रह की सतह पर उतरा था जिसने अन्वेषण कार्य शुरू कर दिया है। वहीं, चीन का यान ‘तियानवेन-1’ मंगल ग्रह की कक्षा में चककर लगा रहा है और यह मई या जून में लाल ग्रह पर उतरने की तैयारी कर रहा है। संयुक्त अरब अमीरात का यान मंगल की कक्षा में केवल चक्कर लगा रहा है और यह वहां उतरने की कोशिश नहीं करेगा।

चीन की ‘नेशनल स्पेस एजेंसी’ ने बुधवार को पुष्टि की कि उसने दोनों देशों के यानों की ‘‘उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए’’ जनवरी से मार्च तक नासा के साथ बैठकें की थीं।

प्रौद्योगिकी चोरी संबंधी चिंताओं को लेकर अमेरिकी कानून नासा और चीन के बीच किसी भी तरह के संपर्क को प्रतिबंधित करता है।

नासा के प्रशासक स्टीव जुर्कजीक ने पिछले सप्ताह कहा था कि हालांकि, उस समय अपवाद हो सकता है जब नासा कांग्रेस को यह आश्वस्त करे कि उसके पास सूचना की सुरक्षा के लिए रक्षात्मक तंत्र है।

उन्होंने कहा कि हाल में हुई बातचीत दोनों देशों के यानों के बीच किसी तरह की टक्कर के जोखिम को लेकर थी।

जुर्कजीक ने कहा, ‘‘हमने उनसे बातचीत की है।’’

उनकी इस टिप्पणी से संबंधित खबर सर्वप्रथम स्पेसन्यूज वेबसाइट ने दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें