लाइव न्यूज़ :

चीन के कारण दुनिया में कोरोना वायरस फैला, डोनाल्ड ट्रंप बोले- उसने नहीं उठाए कदम, कोर्ट में घसीटने की इजाजत देने वाला विधेयक पेश

By भाषा | Updated: July 21, 2020 16:11 IST

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ट्रंप ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह चीन से शुरू हुआ। इसे फैलने नहीं देना चाहिए था। वे इसे रोक सकते थे। वे आसानी से इसे रोक सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।’’

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में 40 लाख लोगों समेत दुनिया में 1.4 करोड़ से ज्यादा लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं।चीन चाहता तो इसे रोक सकता था, लेकिन बाकी दुनिया में फैलने से पहले इसे नहीं रोका गया।इसे रोकना चाहिए था। उन्होंने पारदर्शिता नहीं दिखायी। उन्होंने ठीक इसके विपरीत रुख अपनाए रखा। यह ठीक नहीं है।

वाशिंगटनः कोविड-19 को लेकर चीन पर पारदर्शिता नहीं बरतने का आरोप लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन चाहता तो संक्रमण को दुनिया में फैलने से रोक सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

कोविड-19 महामारी से निपटने में चीन के रवैये पर ट्रंप पहले भी निराशा जता चुके हैं। मई में उन्होंने दावा किया था कि यह चीन की ‘अक्षमता’ है जिसकी वजह से दुनिया में इतने लोगों की जान जा रही है। चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस की शुरुआत के बाद से दुनिया भर में छह लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

अमेरिका में संक्रमण से 1,43,000 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में 40 लाख लोगों समेत दुनिया में 1.4 करोड़ से ज्यादा लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ट्रंप ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह चीन से शुरू हुआ। इसे फैलने नहीं देना चाहिए था। वे इसे रोक सकते थे। वे आसानी से इसे रोक सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।’’

हमें आगे इस पर रिपोर्ट मिली। लेकिन यह चीन से ही आया

ट्रंप ने कहा, ‘‘हमें आगे इस पर रिपोर्ट मिली। लेकिन यह चीन से ही आया। चीन चाहता तो इसे रोक सकता था, लेकिन बाकी दुनिया में फैलने से पहले इसे नहीं रोका गया। उसने यूरोप, अमेरिका जाने पर रोक नहीं लगाया। ’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘उन्हें इसे रोकना चाहिए था। उन्होंने पारदर्शिता नहीं दिखायी। उन्होंने ठीक इसके विपरीत रुख अपनाए रखा। यह ठीक नहीं है।’’

ट्रंप ने महामारी की स्थिति पर सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी से बात की । उन्होंने कहा, ‘‘हम सब एक साथ हैं। पिछले कुछ दिनों में दुनिया के कई नेताओं के साथ मैंने बात की है। यह ऐसी महामारी है जो हर जगह फैल रही है। कुछ देशों को लगा कि वे अच्छी स्थिति में हैं और अचानक से मामले बढ़ गए।’’

ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस एक वैश्विक समस्या है और अमेरिका वेंटिलेटर देकर दूसरे देशों की मदद कर रहा है । ट्रंप ने कहा, ‘‘हम कई देशों की मदद कर रहे हैं । उनके पास वेंटिलेटर नहीं है और हमने कई देशों को हजारों वेंटिलेटर भेजे हैं। यह एक वैश्विक समस्या है, लेकिन मैं चाहता हूं कि लोग समझें कि चीन के कारण यह वैश्विक समस्या शुरू हुई।’’

अमेरिका में कोविड-19 पर चीन को अदालत में घसीटने की इजाजत देने वाला विधेयक पेश

अमेरिका के कई प्रभावशाली रिपब्लिकन सांसदों ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी फैलाने में चीन की भूमिका के लिए उस पर संघीय अदालत में मुकदमा चलाने की अनुमति देने वाला एक विधेयक सोमवार को सीनेट में पेश किया। ‘कोविड पीड़ितों के लिए नागरिक न्याय कानून’ संघीय अदालतों को उन दावों को सुनने का अधिकार देता है कि कोविड-19 के लिए चीन जिम्मेदार है या उसने इसे फैलाने में काफी योगदान दिया है।

सांसदों - मार्था मैकसेली, मार्शा ब्लैकबर्न, टॉम कॉटन, जोश हावले, माइक राउंड्स और थोम टिलिस द्वारा पेश किया गया यह विधेयक चीन की उन लापरवाह कार्रवाइयों के लिए उससे उसकी संप्रभु प्रतिरक्षा को छीनता है जिससे वैश्विक महामारी फैली। साथ ही यह संघीय अदालतों को चीनी संपत्तियों को जब्त करने का भी अधिकार देता है। इस विधेयक का स्वरूप काफी हद तक 2016 के आतंकवाद के प्रायोजकों के खिलाफ न्याय कानून (जास्टा) जैसा है जो आतंकवाद खासकर 9/11 के पीड़ितों को अधिक कानूनी उपचार उपलब्ध कराता है।

मैकसेली ने कहा, ‘‘चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के झूठ एवं धोखे का शिकार हुए अमेरिकियों या अपने प्रियजनों को गंवाने वाले, कारोबारी नुकसान झेलने वाले या कोविड-19 के चलते निजी तौर पर नुकसान झेलने वाले, चीन को जिम्मेदार ठहराने और उससे उचित मुआवजा मांगने के हकदार हैं।” उन्होंने कहा कि कोविड-19 से मरने वालों की संख्या और वित्तीय नुकसान बढ़ता ही जा रहा है, इसलिए इन नुकसानों की भरपाई अमेरिकी लोगों को करने के लिए चीन पर दबाव बनाया जाना चाहिए।

टॅग्स :अमेरिकाचीनशी जिनपिंगडोनाल्ड ट्रम्पवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल