लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने चीन से जिम्मेदार वैश्विक ताकत बनने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: July 26, 2021 17:46 IST

Open in App

बीजिंग, 26 जुलाई (एपी) अमेरिकी उप विदेश मंत्री ने चीन से मतभेदों को परे रखने और पर्यावरण तथा कोविड-19 महामारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जिम्मेदार वैश्विक ताकत के रूप में अमेरिका के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया है।

अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शेर्मन ने चीन के उप विदेश मंत्री शी फेंग की प्रतिक्रिया पर यह टिप्पणी की। फेंग ने शेर्मन के साथ सोमवार को एक बैठक में कहा कि चीन साझा आधार पर मतभेदों को दूर करना चाहता है।

जनवरी में राष्ट्रपति जो बाइडेन के पदभार संभालने के बाद से अमेरिका मानवाधिकारों से लेकर क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं तक के मुद्दों पर चीन की आलोचना करने से पीछे नहीं हटा है। चीन ने बार-बार कहा है कि चीन को आगे बढ़ने से रोकते हुए अमेरिका सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता। शेर्मन ने आरोपों का खंडन किया।

चीन के उप विदेश मंत्री शी फेंग और विदेश मंत्री वांग यी के साथ चीनी शहर तिआनजिन में मुलाकात के बाद शेर्मन ने फोन पर एपी से कहा, ‘‘कुछ ऐसी चीजें हैं जिस पर मतभेदों से हटकर काम करना वैश्विक ताकतों की जिम्मेदारी है।’’ चीन ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में गतिरोध के लिए सोमवार को अमेरिका पर दोष मढा और अमेरिका से ‘अपनी दिग्भ्रमित मानसिकता और खतरनाक नीति’ छोड़ने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना