लाइव न्यूज़ :

अमेरिका इमारत: सुरक्षा कारणों की वजह से सर्फसाइड में रूका तलाश एवं बचाव अभियान

By भाषा | Updated: July 1, 2021 22:36 IST

Open in App

सर्फसाइड, एक जुलाई (एपी) फ्लोरिडा के सर्फसाइड में ढही इमारत स्थल पर बचाव कार्यों को बृहस्पतिवार को रोक दिया गया क्योंकि बचे हुए ढांचे के भी गिरने की आशंका पैदा हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मियामी-डाडे काउंटी की मेयर डेनियला लेविन कावा ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बचावकर्मियों ने देर रात दो बजे के बाद काम बंद कर दिया।

बचाव कार्य को रोके जाने का फैसला ऐसे समय लिया गया जब बचाव दल और अब भी लापता चल रहे लोगों के परिजन राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलने वाले हैं। राष्ट्रपति के यहां आने से पीड़ित परिवारों को कुछ राहत मिलेगी।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया कि बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन की योजना यहां घटनस्थल पर तत्काल पहुंचने वाले लोगों और तलाश एवं बचाव अभियान में शामिल कर्मियों का शुक्रिया अदा करने की है। वे पीड़ित परिवार के सदस्यों से भी मिलने वाले हैं।

एक सप्ताह पहले सर्फसाइड में 12 मंजिला इमारत अचानक गिर गई और मलबा बिखर गया। बुधवार को छह और लोगों के शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई। अब भी 145 लोग लापता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें