लाइव न्यूज़ :

कोरोना काल में अमेरिका को हुआ इतिहास का सबसे बड़ा बजट घाटा, जून में 864 अरब डालर की सर्वकालिक ऊंचाई पर

By भाषा | Updated: July 14, 2020 13:02 IST

अमेरिका कोरोना वायरस से दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित है। अमेरिका में कोरोना से एक लाख 35 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी सरकार ने कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लागू किया जिससे कई लोग बेरोजगार हो गये।अमेरिका का पूरे साल का घाटा 3,700 अरब डालर तक पहुंच सकता है।

वाशिंगटन:अमेरिका की संघीय सरकार को इस साल जून महीने में इतिहास के सबसे बड़े बजट घाटे का सामाना करना पड़ा है। सरकार को एक तरफ कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिये ज्यादा खर्च करना पड़ा तो दूसरी तरफ लाखों नौकरियों के चले जाने से उसका कर राजस्व घट गया। अमेरिका के राजकोषीय विभाग ने सोमवार को बताया कि पिछले महीने घाटा बढ़कर 864 अरब डालर पर पहुंच गया। यह आंकड़ा अमेरिका के इतिहास के कई वार्षिक घाटे से भी अधिक है। इससे पहले अप्रैल माह में अमेरिका को 738 अरब डालर का मासिक घाटा हुआ।

अमेरिकी कांग्रेस ने कोरोना वायरस के प्रभाव से निपटने के लिये पहले ही अरबों डालर की राशि उपलब्ध कराई है। अमेरिका का बजट घाटा चालू वित्त वर्ष के (एक अक्टूबर 2019 से) पहले नौ माह के दौरान कुल मिलाकर 2,740 अरब डालर तक पहुंच चुका है। नौ माह की इस अवधि के लिये यह घाटा एक रिकार्ड है। इस हिसाब से पूरे साल का घाटा 3,700 अरब डालर तक पहुंच सकता है।

अमेरिका की कांग्रेस यानी संसद ने वर्ष के दौरान बजट घाटा इस स्तर तक पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया है। अमेरिका का यह बजट घाटा उसके वर्ष 2009 के पिछले सालाना रिकार्ड 1,400 अरब डालर के मुकाबले कहीं अधिक होगा। उस समय छाई मंदी के दौरान अमेरिकी सरकार ने अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार लाने के लिये भारी खर्च किया था।

अमेरिकी सरकार ने कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लागू किया जिससे कई लोग बेरोजगार हो गये। लोगों को राहत पहुंचाने के लिये कई कार्यक्रम शुरू किये गये। बेरोजगारों को 600 डालर प्रति सप्ताह का अतिरिक्त लाभ दिया गया और कंपनियों को उनके कर्मचारियों के लिये वेतन संरक्षण सुविधा दी गई ताकि उन्हें नौकरी में बरकरार रखा जाये। इसे पे-चेक सुरक्षा कार्यक्रम का नाम दिया गया जिसपर जून माह में 511 अरब डालर खर्च हुये।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल