लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में एयर शो के बीच हवा में दूसरे प्लेन से टकराया बोइंग B-17 बमवर्षक विमान, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, देखें हैरतअंगेज वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: November 13, 2022 08:59 IST

अमेरिका में एक एयरशो के दौरान दो प्लेन आपस में हवा में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों विमानों जमीन पर गिर पड़े और एक जोरदार विस्फोट हुआ। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देद्वितीय विश्व युद्ध के समय के थे दोनों विमान, टक्कर में 6 लोगों की मौत की आशंका।बोइंग B-17 बमवर्षक विमान और छोटे आकार के बेल पी-63 किंगकोबरा में हुई टक्कर।द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी के खिलाफ अमेरिका के हवाई युद्ध जीतने में बोइंग बी-17 ने निभाई थी अहम भूमिका।

डलास (Dallas): अमेरिका के टेक्सास प्रांत के डलास एग्जक्यूटिव एयरपोर्ट पर शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब दो विमान हवा में टकरा गए और विस्फोट हो गया। यह सबकुछ एक एयरशो के दौरान हुआ। दरअसल, एयर शो के बीच बोइंग B-17 बमवर्षक विमान एक दूसरे छोटे विमान से बीच हवा में टकराया। इसके बाद दोनों विमान जमीन पर गिर गए और एक जोरदार विस्फोट हो गया।

यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के हवाले से कहा गया है कि दोनों विमानों में सवार पायलटों की स्थिति के बारे में अभी ठीक जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं, एबीसी ने कोमेमोरेटिव एयर फोर्स के हवाले से बताया है कि कम से कम 6 लोगों की जान इस हादस में गई है। प्रवक्ता के मुताबिक 5 क्रू मेंबर बोइंग बी-17 में सवार थे जबकि एक सदस्य छोटे विमान में था।

एयरशो में भाग लेने वाले लोगों द्वारा अपने कैमरे में कैद किए गए हैरअंगेज वीडियो में नजर आता है कि हादसे के समय विमानों की ऊंचाई जमीन से बहुत ज्यादा ऊपर नहीं थी। वीडियो में नजर आता है कि एक बी-17 बॉम्बर एक सीधी रेखा में उड़ रहा है जबकि छोटा विमान- बेल पी-63 किंगकोबरा, बाईं ओर से बोइंग बमवर्षक के बीच में आ जाता है। टक्कर के ठीक बाद दोनों विमान टुकड़ों में टूटते नजर आते हैं।

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार डलास के कोमेमोरेटिव एयर फोर्स विंग्स ओवर एयर शो के दौरान ये टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड) मामले की जांच शुरू कर रहे हैं।

एक ट्वीट में, डलास के मेयर एरिक जॉनसन ने कहा कि अभी भी घटना को लेकर कई ऐसी बातें हैं जो अज्ञात हैं या इनकी पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, 'जैसा कि आप में से कई ने अब देखा है, हमारे शहर में आज एक एयरशो के दौरान भयानक त्रासदी हुई। इस समय कई विवरण अज्ञात या अपुष्ट हैं। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने डलास पुलिस विभाग के साथ दुर्घटनास्थल की कमान संभाली है और डलास फायर-रेस्क्यू दुर्घटनास्थल पर मदद जारी रखे हुए हैं।'

बता दें कि द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी के खिलाफ अमेरिका के हवाई युद्ध जीतने में चार इंजन वाले बमवर्षक बी-17 ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। बाद में यह अब तक के सबसे अधिक उत्पादित बमवर्षक विमानों में से एक बन गया। P-63 किंगकोबरा भी द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विकसित एक लड़ाकू विमान है। इसे बेल एयरक्राफ्ट द्वारा तैयार किया गया था लेकिन सोवियत वायुसेना द्वारा ही युद्ध में इसका इस्तेमाल किया गया था।

टॅग्स :अमेरिकाविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट