लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और उसके सहयोगी देश ईरान पर परमाणु वार्ता का बना रहे दबाव

By भाषा | Updated: October 16, 2021 12:29 IST

Open in App

वाशिंगटन,16 अक्टूबर (एपी) अमेरिका और उसके सहयोगी देश ईरान पर बंद पड़ी परमाणु वार्ता को दोबारा शुरू करने और बातचीत के लिए राजी होने का दबाव बना रहे हैं। देशों ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर वह अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखता है तो वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अलग-थलग पड़ सकता है, उसे नए आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है और यहां तक की उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई भी की जा सकती है।

वाशिंगटन में इस सप्ताह अमेरिका, यूरोप, इजराइल और अरब के अधिकारियों की राजनयिक स्तर की कई बैठकों में इस बात पर सहमति बनी कि ईरान को यह स्पष्ट कर दिया जाए कि विएना में वार्ता में शामिल होने की उसकी लगातार इनिच्छा को अनदेखा नहीं किया जाएगा या इसके लिए उसे दंडित नहीं किया जाएगा।

यह सहमति उन चिंताओं के बीच बनी है कि तेहरान बातचीत करने का इच्छुक नहीं है,जिनका मकसद अमेरिका और ईरान को उन समझौतों की ओर वापस लाना है,जिनपर पर वर्ष 2015में सहमति बनी थी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाद में अपने देश को इस समझौते से अलग कर लिया था और इसके बाद ऐतिहासिक परमाणु समझौते पर कोई नीति स्पष्ट नहीं रह गई थी।

देश के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने पदभार संभालने के कुछ ही वक्त बाद इस समझौते में अमेरिका के वापस शामिल होने की घोषणा की थी। ईरान के लिए अमेरिका के विशेष दूत रॉबर्ट मिले खाड़ी के अरब देशों के साथ ईरान को लेकर बातचीत कर रहे हैं वहीं संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानीकर्ता राफेल ग्रोसी आगे की बातचीत के लिए अगले सप्ताह अमेरिका में होंगे। ईरान ने संकेत दिए हैं कि वह अमेरिका के साथ फिर से बातचीत करेगा, लेकिन अभी संबंध में तारीख की घोषणा नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें