लाइव न्यूज़ :

ऑकस विवाद के बाद अमेरिका और फ्रांस में फिर से तालमेल बनने की संभावना

By भाषा | Updated: October 6, 2021 11:23 IST

Open in App

पेरिस, छह अक्टूबर (एपी) बाइडन प्रशासन द्वारा अमेरिका के सबसे पुराने सहयोगी फ्रांस को एक नये हिंद-प्रशांत सुरक्षा पहल से बाहर कर देने के बाद दोनों देश के बीच उत्पन्न विवाद के बाद अब फ्रांस और अमेरिका फिर से तालमेल बनाने के करीब आ गए हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने समझौते को लेकर दोनों देश के बीच पनपे विवाद से उबरने के तरीकों को तलाशने के लिए पेरिस में मुलाकात की। इस सौदे की वजह से ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए फ्रांसीसी पनडुब्बियों की आपूर्ति से जुड़ा कई अरब डॉलर का एक अनुबंध समाप्त हो गया था और मैक्रों सरकार ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए अमेरिका में अपने राजदूत को वापस बुलाने का अभूतपूर्व कदम उठाया था।

मैक्रों के साथ बैठक के बाद एक फ्रांसीसी टेलीविजन साक्षात्कार में, ब्लिंकन ने मतभेद के लिए अमेरिकी जिम्मेदारी स्वीकार की।

ब्लिंकन ने कहा, “हम बेहतर तरीके से बात कर सकते थे और करनी चाहिए थी।” उन्होंने कहा, “हम कभी-कभी अत्यंत महत्त्वपूर्ण एवं गहरे रिश्ते का सही मूल्य नहीं समझ पाते जैसा फ्रांस और अमेरिका के बीच है।”

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मैक्रों और ब्लिंकन ने लगभग 40 मिनट के आमने-सामने के सत्र में हिंद-प्रशांत और अन्य क्षेत्रों में संभावित अमेरिकी-फ्रांसीसी सहयोग पर बात की।

उनकी बातचीत के तुरंत बाद, व्हाइट हाउस ने एक बयान में घोषणा की कि "साझा द्विपक्षीय और क्षेत्रीय हितों पर हमारे चल रहे परामर्श के हिस्से के रूप में" राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, जेक सुलिवन, इस सप्ताह के अंत में पेरिस में अपने फ्रांसीसी समकक्ष, इमैनुएल बोन से मिलेंगे।"

मैक्रों और ब्लिंकन की बैठक पिछले महीने 15 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका के बीच तीन-तरफ़ा समझौते की घोषणा के साथ, जिसे ऑक्स के रूप में जाना जाता है, दोनों देशों के बीच विवाद शुरू होने के बाद से उच्चतम स्तर का व्यक्तिगत संपर्क था। इस समझौते में स्पष्ट रूप से फ्रांस और अन्य यूरोपीय दशों को छोड़ दिया गया था।

विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों ने संभावित संयुक्त परियोजनाओं पर चर्चा की जिनकी घोषणा राष्ट्रपति जो बाइडन और मैक्रों के बीच इस महीने की किसी निर्धारित तारीख एवं स्थान पर होने वाली बैठक के दौरान की जा सकती है। इससे पहले 22 सितंबर को मैक्रों के साथ फोन पर हुई बातचीत में बाइडन ने गलती की भरपाई करने पर सहमति व्यक्त की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना