लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने पाकिस्तान यात्रा के लिए अपने परामर्श में किया संशोधन, तीसरे स्तर पर रखा

By भाषा | Updated: September 9, 2020 12:52 IST

अमेरिका ने पाकिस्तान की यात्रा का विचार कर रहे अपने नागरिकों के लिए परामर्श में संशोधन किया है। इसे तीसरे स्थान पर रखा गया है। पहले ये चौथे स्थान पर था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान यात्रा करने को लेकर अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया नया परामर्शपाकिस्तान को तीसरे स्थान पर रखा गया है, कोविड-19 के कारण पहले चौथे स्थान पर अमेरिका ने रखा था पाकिस्तान को

अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए अपने यात्रा परामर्श में संशोधन किया है और इसे तीसरे स्तर पर रखते हुए देशवासियों से पाकिस्तान की ‘‘यात्रा की योजना पर पुनर्विचार’’ करने को कहा है, जबकि पहले इसे चौथे स्तर पर रखा गया था। चौथे स्तर पर रखे गए देश ‘‘यात्रा नहीं करने’’ के परामर्श की श्रेणी में आते हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के परामर्श के अनुसार भारत अब भी यात्रा परामर्श के चौथे स्तर में है। अमेरिका ने भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर वहां ‘‘यात्रा नहीं करने’’ का परामर्श छह अगस्त को जारी किया था।

मंत्रालय ने मंगलवार को जारी परामर्श में कहा, ‘कोविड-19 और आतंकवाद के मद्देनजर पाकिस्तान की यात्रा की योजना पर पुनर्विचार करें।’ उल्लेखनीय है कि इससे पहले 10 अगस्त को जारी परामर्श में पाकिस्तान को चौथे स्तर में रखा गया था।

मंत्रालय ने अमेरिकी नागरिकों से अपील की कि वे आतंकवाद एवं अपहरण की घटनाओं के कारण बलूचिस्तान एवं खैबर पख्तूनख्वा और आतंकवाद एवं सशस्त्र संघर्ष की आशंका के कारण नियंत्रण रेखा के पास यात्रा नहीं करें।

उसने बताया कि रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने कोविड-19 के मद्देनजर पाकिस्तान के लिए तीसरे स्तर का यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी किया है। मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान के सुरक्षा संबंधी हालात में 2014 में उस समय के बाद से सुधार हुआ है, जब पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने आतंकवाद एवं उग्रवाद विरोधी ठोस अभियान चलाए थे।

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल