लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने वेनेजुएला जा रहा असलहों से भरा विमान पकड़ा, स्नाइपर राइफल सहित 82 बंदूकें और 63,000 राउंड कारतूस थे

By भाषा | Updated: August 19, 2020 13:53 IST

अमेरिका से भारी मात्रा में नकदी और सामान की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से हथियार रखने के आरोप में वेनेजुएला के लुइस अल्बर्टो पैटिनो और ग्रेगरी मेंडेज नामक दो पायलट को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे विमान और उसमें लदा सामान जब्त कर लिया गया। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि असलहे कहां से खरीदे गए थे।इन गिरफ्तारियों के बाद अमेरिका और वेनेजुएला के बीच पिछले कई महीनों से चला आ रहा तनाव बढ़ गया।

मियामीः अमेरिका में सीमा शुल्क अधिकारियों ने वेनेजुएला जा रहे एक निजी विमान को पकड़ा है जिसमें एक स्नाइपर राइफल सहित 82 बंदूकें और 63,000 राउंड कारतूस रखे थे।

अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ने मंगलवार को एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि अमेरिका से भारी मात्रा में नकदी और सामान की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से हथियार रखने के आरोप में वेनेजुएला के लुइस अल्बर्टो पैटिनो और ग्रेगरी मेंडेज नामक दो पायलट को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार विमान और उसमें लदा सामान जब्त कर लिया गया। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि असलहे कहां से खरीदे गए थे। लेकिन इन गिरफ्तारियों के बाद अमेरिका और वेनेजुएला के बीच पिछले कई महीनों से चला आ रहा तनाव बढ़ गया। ‘होमलैंड सिक्योरिटी इंवेस्टिगेशंस’ के विशेष एजेंट जेरेड राइन ने एक हलफनामे में कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक ने बताया है कि विमान का अंतिम गंतव्य वेनेजुएला था।

ट्रंप 1872 में गिरफ्तार की गई महिला कार्यकर्ता को देंगे क्षमादान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह उस अमेरिकी समाज सुधारक महिला को क्षमादान देंगे जिसे अवैध मतदान को लेकर 1872 में गिरफ्तार किया गया था। चूंकि उस समय अमेरिका में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त नहीं था, इसलिए समाज सुधारक सुसन बी एंथनी को गिरफ्तार कर लिया गया था। सुसन का 1906 में निधन हो गया था। उन्होंने अमेरिका में महिला अधिकारों की रक्षा के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ट्रंप ने कहा कि वह अब सुसन को क्षमादान देंगे। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल