लाइव न्यूज़ :

अमेरिकाः सीनियर बुश का ताबूत वाशिंगटन लाने के लिए एयर फोर्स वन भेज रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप

By भाषा | Updated: December 2, 2018 08:57 IST

बुश का शुक्रवार को 94 वर्ष की आयु में ह्यूस्टन में निधन हो गया।

Open in App

वाशिंगटन, दो दिसंबर (एएफपी):अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह दिवंगत राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश का ताबूत वाशिंगटन लाने के लिए राष्ट्रपति का विशेष विमान भेज रहे हैं। बुश का अंतिम संस्कार यहीं होना है। ट्रंप ने कहा कि अर्जेंटिना में चल रहे जी20 सम्मेलन से उनकी वापसी के बाद विशेष श्रद्धांजलि के रूप में बोईंग 747 विमान ह्यूस्टन जाएगा और बुश का ताबूत लेकर वाशिंगटन लौटेगा।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘एयर फोर्स वन मुझे और अन्य बहुत सारे लोगों को लेकर वाशिंगटन आएगा। फिर उसे (पूर्व) राष्ट्रपति बुश का ताबूत लेने के लिए ह्यूस्टन भेजा जाएगा।’’ 

बुश का शुक्रवार को 94 वर्ष की आयु में ह्यूस्टन में निधन हो गया। व्हाइट हाउस का कहना है कि वाशिंगटन के नेशनल कैथेड्रल में राजकीय सम्मान के साथ बुश का अंतिम संस्कार किया जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया वहां उपस्थित रहेंगे।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल