लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: 19 महीने बाद सैन फ्रांसिस्को की ओर क्रूज जहाज की यात्रा शुरू

By भाषा | Updated: October 9, 2021 23:01 IST

Open in App

सैन फ्रांसिस्को, नौ अक्टूबर (एपी) कोविड-19 महामारी के कारण 19 महीने के अंतराल के बाद क्रूज जहाजों ने अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को की ओर लौटना शुरू कर दिया है।

सैन फ्रांसिस्को की मेयर लंदन ब्रीड ने इसकी घोषणा कर बताया कि मैजेस्टिक प्रिंसेस नामक क्रूज जहाज सोमवार को सैन फ्रांसिस्को बंदरगाह के लिए रवाना होगा। यह मार्च 2020 के बाद से सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र की ओर जाने वाला पहला क्रूज जहाज होगा। गौरतलब है कि मार्च 2020 में ग्रैंड प्रिंसेज नामक क्रूज जहाज ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था जब उस पर सवार कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद कैलिफ़ोर्निया तट से दूर होने के कारण जहाज पर सवार हजारों लोगों को पृथक-वास में रखना पड़ा था।

मैजेस्टिक प्रिंसेस नामक क्रूज लॉस एंजिल्स से कैलिफोर्निया तट की एक सप्ताह की यात्रा के लिए रवाना होगा जिसमें सैन फ्रांसिस्को में रात भर का ठहराव शामिल होगा। सैन फ्रांसिस्को के बंदरगाह पर इस वर्ष के शेष तीन महीनों के दौरान 21 क्रूज जहाजों के पहुंचने की उम्मीद है।

मैजेस्टिक प्रिंसेस क्रूज पर सवार होने से पहले यात्रियों को अपने संपूर्ण टीकाकरण का प्रमाण-पत्र दिखाना होगा। टीकाकरण कम से कम 14 दिन पहले होना चाहिए। पोत का संचालन करने वाली कॉर्निवल कॉर्प की सहायक कंपनी प्रिंसेस क्रूज के एक बयान के अनुसार, यात्रियों को जहाज में सवार होने से पहले कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट भी दिखानी होगी, जोकि दो दिन से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल