लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने पांच करोड़ लोगों का टीकाकरण कर अहम उपलब्धि हासिल की

By भाषा | Updated: February 26, 2021 15:31 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 फरवरी अमेरिका ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग के अपने प्रयासों में रिकॉर्ड पांच करोड़ लोगों का टीकाकरण कर एक अहम उपलब्धि हासिल की है।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि उनके कार्यकाल के पहले 100 दिन में 10 करोड़ लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य को पाने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है।

अमेरिका की इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस से देशवासियों को अपने संबोधन में कहा, ‘‘लेकिन यह आराम से बैठने का वक्त नहीं है।’’

उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हमें अपने हाथों को धोते रहना है, सामाजिक दूरी का पालन करना है और मास्क पहनना है। इस लड़ाई में थोड़ी बहुत प्रगति इसलिए हुई है क्योंकि कई अमेरिकी इन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कर रहे हैं। अगर हमने ढिलाई बरती तो यह सबसे बुरी बात होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जितने अधिक लोगों का टीकाकरण होगा, उतनी तेजी से हम महामारी को परास्त करेंगे। इसलिए शपथ लेने के साथ मैंने संकेत दिया था कि मेरा लक्ष्य अपने कार्यकाल के पहले 100 दिन में 10 करोड़ लोगों का टीकाकरण करना है।’’

बाइडन ने कहा कि राष्ट्रपति बनने के महज 37 दिनों के भीतर अमेरिका ने पांच करोड़ लोगों का टीकाकरण कर इस दिशा में आधा रास्ता तय कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल