लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने चीनी हैकरों पर लगाया कोरोना टीके के रिसर्च को निशाना बनाने का आरोप

By भाषा | Updated: July 22, 2020 12:49 IST

अमेरिका के न्याय मंत्रालय ने चीनी कंपनियों के लिए काम कर रहे दो हैकरों ने कोरोना वायरस का टीका बना रही कंपनियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। हैकरों पर व्यापार संबंधी खुफिया जानकारी चुराने और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के न्याय मंत्रालय ने आरोप लगाया कि चीनी कंपनियों के लिए काम कर रहे दो हैकरों ने कोरोना वायरस का टीका बना रही कंपनियों को निशाना बनाया है। मंत्रालय ने मंगलवार को हैकरों के खिलाफ आपराधिक आरोपों की घोषणा करते हुए ये आरोप लगाए।

वाशिंगटन: अमेरिका के न्याय मंत्रालय ने आरोप लगाया कि चीनी कंपनियों के लिए काम कर रहे दो हैकरों ने कोरोना वायरस का टीका बना रही कंपनियों को निशाना बनाया, करोड़ों डॉलर की बौद्धिक सम्पदा और कंपनियों की व्यापार संबंधी खुफिया जानकारियां चुराईं। मंत्रालय ने मंगलवार को हैकरों के खिलाफ आपराधिक आरोपों की घोषणा करते हुए ये आरोप लगाए।

अभियोग में यह आरोप नहीं लगाया गया है कि चीनी हैकरों ने कोरोना वायरस संबंधी अनुसंधान की जानकारी वास्तव में हासिल की, लेकिन इसमें इस बात को रेखांकित किया गया है कि वैज्ञानिक नवोन्मेष किस प्रकार विदेशी सरकारों के निशाने पर है और आपराधिक हैकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वैश्विक महामारी के दौरान अमेरिकी कंपनियां क्या विकसित कर रही हैं।

इस मामले में, हैकरों ने टीके एवं जांच किट बना रहीं और वायरसरोधी दवाओं पर अनुसंधान कर रही बॉयोटेक एवं नैदानिक कंपनियों के कम्प्यूटर नेटवर्कों की कमजोरी के बारे में पता लगाने की कोशिश की। अमेरिकी प्रशासन चीन के खिलाफ लगातार आक्रामक कदम उठा रहा है। अभियोग में हैकरों पर व्यापार संबंधी खुफिया जानकारी चुराने और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए गए हैं।

हैकरों की पहचान लि शियाओयु और दोंग जियाझी के रूप में की गई है। अभियोजकों ने कहा कि हैकरों ने केवल अपने निजी लाभ के लिए जानकारी नहीं चुराई, अपितु उन्होंने चीन सरकार के लिए उपयोग हो सकने वाली जानकारी भी चुराई। 

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा