लाइव न्यूज़ :

अमेरिका : अटलांटा हवाईअड्डे पर यात्री के पास मौजूद बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली

By भाषा | Updated: November 21, 2021 11:16 IST

Open in App

अटलांटा (अमेरिका), 21 नवंबर (एपी) अटलांटा हवाईअड्डे के मुख्य सुरक्षा जांच स्थल पर शनिवार को जांच के लिए कतार में खड़े एक यात्री ने अपने बैग में हाथ डालकर उसमें रखा हथियार निकालने की कोशिश की जिससे दुर्घटनावश गोली चल गयी। गोली की आवाज होते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद शनिवार दोपहर बाद हवाईअड्डे पर विमानों की आवाजाही कुछ देर के लिए रोक दी गई।

परिवहन सुरक्षा प्रशासन (टीएसए) ने एक वक्तव्य में कहा कि घटना के बाद उक्त यात्री जांच स्थल से तुरंत ही चला गया और हवाईअड्डे के निकासी द्वार से बाहर की ओर भाग गया। इसमें बताया गया कि यह हमले जैसी घटना नहीं है। हालांकि बाद में आरोपी की पहचान एक दोषी अपराधी के रूप में की गई।

पुलिस ने बाद में बताया कि उन्होंने 42 वर्षीय केनी वेल्स की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया है।

हवाईअड्डे के पुलिस कमांडर, मेजर रेगीनाल्ड मूरमैन ने कहा कि एक व्यावसायिक विमानतल पर हथियार छिपाकर रखने, किसी दोषी अपराधी द्वारा हथियार रखने, गोली चलाने और अन्य आरोपों में उसकी तलाश है।

हार्ट्सफिल्ड जैक्सन अटलांटा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दुर्घटनावश गोली चलने की घटना और उसके कारण मची अफरा-तफरी के वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर डाले।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान तीन लोगों को मामूली चोट आईं। इनमें एक व्यक्ति जांच बिंदु से दूर हवाईअड्डे के एक क्षेत्र में गिर गया, वहीं दो अन्य ने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की। पुलिस के अनुसार उसे भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

टीएसए के एक अधिकारी ने बताया कि गोली किसी को नहीं लगी है

हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया कि इस घटना और उसकी जांच के कारण हवाईअड्डे पर परिचालन कम से कम दो घंटे तक बाधित रहा।

हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि कोई यात्री और कर्मचारी खतरे में नहीं हैं।

टीएसए ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे एक्सरे में यात्री के बैग में प्रतिबंधित वस्तु पाए जाने के बाद एक अधिकारी उसके सामान की तलाशी लेने वाला था। इसमें कहा गया, ‘‘अधिकारी ने यात्री से कहा कि वह सामान को नहीं छुए। अधिकारी ने जैसे ही बैग खोला, यात्री ने तुरंत ही बैग में हाथ डालकर हथियार को झपटने की कोशिश की और बीच गोली चल गई। यात्री वहां से भाग गया।’’

हवाईअड्डे पर सामान्य परिचालन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बहाल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला