लाइव न्यूज़ :

16 साल की बच्ची को मिला एमनेस्टी इंटरनेशनल का सर्वोच्च पुरस्कार, जलवायु परिवर्तन के खतरों को रोकने के लिए मिला ये अवार्ड

By भाषा | Updated: September 17, 2019 15:48 IST

अमेरिका की राजधानी में जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में 16 साल की थुनबर्ग को जब पुरस्कार दिया गया तो सभी ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका हौसला बढ़ाया।

Open in App

स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग और ‘फ्राईडेज़ फॉर फ्यूचर यूथ’ अभियान को सोमवार को एमनेस्टी इंटरनेशनल का “एम्बेस्डर ऑफ कान्शन्स” पुरस्कार दिया गया। ये पुरस्कार जलवायु परिवर्तन के खतरों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत पर जोर देने से संबंधित उनके काम के लिए दिया गया।

अमेरिका की राजधानी में जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में 16 साल की थुनबर्ग को जब पुरस्कार दिया गया तो सभी ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, “ हममें से प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह सभी संभव तरीके से जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने के लिए दबाव बनाएं।”

थुनबर्ग को माइक्रोफोन तक पहुंचने के लिए एक सीढ़ी का सहारा लेना पढ़ा। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार सिर्फ उनका नहीं है, बल्कि उन लाखों युवाओं का है, जिन्होंने पिछले साल से लगातार हर शुक्रवार को स्कूल में हड़ताल की है। अब वह 20 सितंबर को वैश्विक “जलवायु हड़ताल” की योजना बना रही हैं, जिमसें न्यूयार्क के हजारों लोग भाग लेंगे। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल