लाइव न्यूज़ :

राजदूतों पर जल्द ही हो सकती है औपचारिक घोषणाएं : व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: May 6, 2021 08:39 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, छह मई अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन राजदूत संबंधी कई पदों के लिए जल्द ही औपचारिक घोषणाएं कर सकते हैं। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

बहरहाल, व्हाइट हाउस ने भारत में अमेरिका के अगले राजदूत को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर टिप्पणी नहीं की।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बुधवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं यहां से कोई निजी घोषणा नहीं कर सकती लेकिन उम्मीद है कि हम जल्द ही राजूदतों पर और औपचारिक घोषणाएं करेंगे।’’

साकी मीडिया में आई एक खबर पर जवाब दे रही थीं जिसमें कहा जा रहा है कि लॉस एंजिलिस के मेयर एरिक गार्सेट्टी भारत में अगले राजदूत हो सकते हैं।

इससे एक दिन पहले एक समाचार पोर्टल ने कहा कि बाइडन लॉस एंजिलिस के मेयर को संभवत: भारत में राजदूत बनाने पर विचार कर रहे हैं।

भारत में अमेरिकी राजदूत का पद 20 जनवरी से खाली है।

पूर्णकालिक राजदूत की अनुपस्थिति में विदेश सेवा संस्थान के निदेशक डेनियल स्मिथ को अंतरिम कार्यभार संभालने के लिए भारत भेजा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब