लाइव न्यूज़ :

आर्कन्सास नर्सिंग होम, इलिनोइस में अमेजन का गोदाम तूफान से प्रभावित

By भाषा | Updated: December 11, 2021 11:57 IST

Open in App

मोनेट (अमेरिका), 11 दिसंबर (एपी) आर्कन्सास का एक नर्सिंग होम और दक्षिणी इलिनोइस में अमेजन का एक गोदाम शुक्रवार रात एक कथित बवंडर (तूफान) की चपेट में आ गया। तूफान के असर से नर्सिंग होम में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अमेजन के गोदाम की छत ढह जाने से कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।

क्रेगहेड काउंटी के न्यायाधीश मार्विन डे ने ‘कैत-टीवी’ को बताया कि उत्तरी आर्कन्सास के मोनेट मोनोर इलाके में बवंडर उठने के बाद कम से कम पांच अन्य लोग घायल हो गए और 20 लोग फंस गए।

टीवी चैनल ने खबर दी कि ट्रूमैन से आपदा बचावकर्मी और जोनेसबोरो से पुलिस एवं दमकलकर्मी मदद के लिए इलाके में पहुंचे हैं। नर्सिंग होम में करीब 90 बिस्तर हैं।

सेंट लुइस के टीवी चैनलों की फुटेज में इलिनोइस के एडवर्ड्सविले के पास अमेजन केंद्र पर कई आपातकालीन वाहन नजर आए। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग घायल हुए है, लेकिन कोलिन्सविले, इलिनोइस की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने फेसबुक पर इसे "बड़े पैमाने पर हताहत होने की घटना" कहा है। एक अधिकारी ने ‘केटीवीआई-टीवी’ को बताया कि इमारत ढहने के समय रात की पाली में काम कर रहे 100 से अधिक लोगों के उसमें होने की आशंका है।

यह छत उस वक्त ढही, जब तेज आंधी और संभवतः एक बवंडर, सेंट लुइस क्षेत्र से होते हुए गुजरा। मिसौरी में सेंट चार्ल्स और सेंट लुइस काउंटी के कुछ हिस्सों में 70 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की सूचना है। सेंट चार्ल्स काउंटी के कम से कम तीन निवासियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और ऑगस्टा, मिसौरी के पास के क्षेत्र में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल