लाइव न्यूज़ :

अमेजन जंगल में लगी आगः दुनिया भर में ‘प्रे फॉर अमेजोनिया’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड, ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो की आलोचना

By भाषा | Updated: August 26, 2019 13:40 IST

ब्राजील में और दुनिया भर में ब्राजील के दूतावासों के बाहर हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। दुनिया भर में ‘प्रे फॉर अमेजोनिया’ (अमेजन के लिए प्रार्थना) सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था। पोप फ्रांसिस ने भी ब्राजील में लगी आग को लेकर चिंता जाहिर की और लोगों से प्रार्थना करने की अपील की ताकि ‘‘उस पर जल्दी से जल्दी काबू पा लिया जाए।’’

Open in App
ठळक मुद्देशुष्क मौसम में ब्राजील में आग लगने की घटनाएं सामान्य है लेकिन इस साल यह संकटपूर्ण स्थिति में पहुंच गया।ताजा आंकड़ों के अनुसार इस साल अभी तक ब्राजील के जंगलों में आग लगने की 76,720 घटनाएं हुई हैं।

ब्राजील के राष्ट्रपति जाइर बोल्सोनारो अमेजन के जंगल में लगी आग को लेकर विश्व भर में आलोचना का सामना कर रहे हैं।

इससे पहले भी उन्होंने विपक्षियों और सहयोगियों का मजाक उड़ाने से लेकर महिलाओं, अश्वेत और समलैंगिकों के खिलाफ लगातार अपमानजनक टिपप्णी की थी और यहां तक कि वह 1964-1985 के बीच देश में तानाशाही सत्ता की तारीफ भी कर चुके हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कभी उनके इन बयानों की वजह से इतने बड़े स्तर पर उनकी आलोचना नहीं हुई थी।

धुर दक्षिणपंथी नेता शुरुआत में तो सैंकड़ों आग की घटनाओं को ही खारिज करते रहे और उन्होंने मानवाधिकार कार्यकर्ता समूहों के ऊपर ही आरोप लगा दिया कि सरकार की विश्वसनीयता को धूमिल करने के लिए इन्ही समूहों ने आग लगाई है।

बोल्सोनारो पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने विकास कार्यों के लिए पर्यावरण नियमों में ढील दी। अमेजन जंगल में लगी भयानक आग के बाद प्रतिक्रिया करते हुए यूरोपीय नेताओं ने चेतावनी दी थी कि वह ब्राजील और दक्षिण अमेरिकी देशों के साथ व्यापार समझौता खत्म कर लेंगे।

ब्राजील में और दुनिया भर में ब्राजील के दूतावासों के बाहर हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। दुनिया भर में ‘प्रे फॉर अमेजोनिया’ (अमेजन के लिए प्रार्थना) सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था। पोप फ्रांसिस ने भी ब्राजील में लगी आग को लेकर चिंता जाहिर की और लोगों से प्रार्थना करने की अपील की ताकि ‘‘उस पर जल्दी से जल्दी काबू पा लिया जाए।’’

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि आग पर काबू पाए जाने के बाद उनका देश और अन्य देश अमेजन में फिर से वन लगाए जाने पर ब्राजील से बात करेंगे। उन्होंने कहा ‘‘बिल्कुल (यह) ब्राजील का क्षेत्र है लेकिन हमारे सामने वर्षा वनों पर एक सवाल खड़ा है जो वास्तव में एक वैश्विक प्रश्न है।’’

शुष्क मौसम में ब्राजील में आग लगने की घटनाएं सामान्य है लेकिन इस साल यह संकटपूर्ण स्थिति में पहुंच गया। ताजा आंकड़ों के अनुसार इस साल अभी तक ब्राजील के जंगलों में आग लगने की 76,720 घटनाएं हुई हैं। इनमें से आधी से अधिक अमेजन में हुई।

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के कार्यालय ने शुक्रवार को शिकायत की थी कि ब्राजील के नेता ने उनसे पर्यावरण संबंधी प्रतिबद्धताओं को लेकर झूठ बोला। इस बारे में जब बोल्सोनारो से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ अगर वह मुझे फोन करेंगे तो मैं जवाब दूंगा। उन्होंने मुझे झूठा बोला फिर भी मैं उनके साथ अच्छे से व्यवहार करूंगा।’’ 

टॅग्स :फ़्रांसअमेरिकाजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा