लाइव न्यूज़ :

‘एएलएस आईस बकेट चैलेंज’ के सह-संस्थापक पैट क्विन का 37 वर्ष की आयु में निधन

By भाषा | Updated: November 23, 2020 16:07 IST

Open in App

योंकर्स (न्यूयॉर्क), 23 नवम्बर (एपी) सोशल मीडिया पर वायरल हुए ‘एएलएस आइस बकेट चैलेंज’ के सह-संस्थापक पैट क्विन का रविवार को निधन हो गया। वह 37 साल के थे।

इस चैलेंज के जरिए ‘लू गहृग’ बीमारी से जुड़े अनुसंधान के लिए दुनिया भर से 20 करोड़ डॉलर से अधिक की राशि इकट्ठी की गई। इस रोग को ‘एमियोट्रोफिक लैटरल स्लेरोसिस’ (एएलएस) भी कहा जाता है।

‘एएलएस एसोसिएशन’ ने बताया कि क्विन 2013 में अपने 30वें जन्मदिन से एक माह बाद इस बीमारी की चेपट में आ गए थे।

उसने कहा, ‘‘ पैट ने एएलएस का सकारात्मकता एवं साहस के साथ सामना किया और अपने आसपास सभी लोगों को प्ररित किया। जो लोग उन्हें जानते हैं, वे उनके जाने से बेहद दुखी हैं लेकिन साथ ही उन्होंने एएलएस के खिलाफ लड़ाई के लिए जो काम किया, उसके लिए उनके आभारी भी हैं। पैट के परिवार, उनके दोस्तों और समर्थकों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। पैट से एएएलएस समुदाय समेत दुनिया भर में कई लोग प्यार करते थे।’’

पैट ने 2014 में पेशेवर गोल्फर क्रिस केन्नेडी को अपनी पत्नी की एक रिश्तेदार जीनेट सेनेरचिया को ‘आइस बकैट चैलेंज’ देते देखा था, जिन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर लोगों से ऐसा करने का आग्रह किया था और पैसे दान करने को भी कहा था। सेनेरचिया के पति भी एएलएस से पीड़ित हैं।

इसके बाद ही, पैट और सह-संस्थापक पेटे फ्रैटस ने अपने दल के साथ इस चैलेंज को लोकप्रिय बनाने की दिशा में काम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?