लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के खिलाफ रूसी साइबर हमले के आरोप निराधार : पुतिन

By भाषा | Updated: June 14, 2021 18:56 IST

Open in App

मॉस्को, 14 जून (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि रूस अमेरिका के खिलाफ साइबर हमले कर रहा है। पुतिन ने एक साक्षात्कार में यह बात कही, जिसे सोमवार को टेलीविजन समाचार चैनल एनबीसी पर प्रसारित किया गया।

रूसी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दो दिन बाद ही जेनेवा में उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से होने वाली है। पुतिन ने साक्षात्कार के दौरान साइबर हमले को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, “ इसका प्रमाण कहां है, क्या सुबूत है। यह मुद्दा हास्यास्पद होता जा रहा है।”

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, “ हम पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने से लेकर साइबर हमले जैसे कई आरोप लगते रहे हैं। यह कोई पहली बार नहीं है जब हमारे ऊपर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। क्या उनके पास इन आरोपों के संबंध में कोई प्रमाण है। यह केवल निराधार आरोप हैं।”

गौरतलब है कि अप्रैल में सोलर विंड्स सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी पर हुए साइबर हमले के सिलसिले में अमेरिका ने 10 रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने और नये प्रतिबंधों की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला