लाइव न्यूज़ :

रूस में आम चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप

By भाषा | Updated: September 19, 2021 23:06 IST

Open in App

मास्को, 19 सितंबर (एपी) बाल्टिक सागर से लेकर प्रशांत महासागर तक 11 अलग-अलग टाइम जोन में रूस के आम चुनाव के लिए तीन दिनों से जारी मतदान रविवार को समाप्त हुआ। नये संसद के चुनाव के लिए हुए मतदान में प्रो-क्रेमलिन सत्तारूढ़ पार्टी के ज्यादातर जगहों पर बहुमत के साथ वापसी की संभावना है।

हालांकि, आम चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया जा रहा है जिसमें फर्जी मतदान, अपर्याप्त सुरक्षा और चुनाव पर्यवेक्षकों पर दबाव आदि शामिल हैं।

इस आम चुनाव को 2024 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले सत्ता पर पकड़ को मजबूत बनाने के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान संसद (स्टेड डूमा) पर नियंत्रण बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

इस साल हुए आम चुनाव में विपक्ष के ज्यादातर नेताओं और कार्यकर्ताओं को विभिन्न कारणों से चुनाव लड़ने से रोक दिया गया और सरकार ने विरोध करने वालों तथा मतभेद रखने वालों के खिलाफ जमकर बल प्रयोग किया।

कोविड-19 के मद्देनजर रूस सरकार ने इस साल तीन दिन तक मतदान की अनुमति दी थी और रविवार दोपहर तक महज 40 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला। वहीं रूस के सुदूर पूर्व तथा साइबेरिया के क्षेत्रों में मतदान पहले ही समाप्त हो चुका है।

गौरतलब है कि मास्को और अन्य शहरों में मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगने के बाद शुक्रवार की सुबह से ही रूसी मीडिया, विपक्षी नेताओं और चुनाव पर्यवेक्षकों द्वारा चुनावी नियमों के उल्लंघन की बातें सामने आने लगी थीं। कतारों में लगे लोगों में कुछ ने बताया कि उनके नियोक्ताओं ने उन्हें वोट डालने के लिए मजबूर किया है। गौरतलब है कि ज्यादातर नियोक्ता सरकार द्वारा संचालित संस्थान या उद्यम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी