लाइव न्यूज़ :

नियंत्रण रेखा के जरिये घुसपैठ के आरोप ‘निराधार’ : पाकिस्तान का विदेश कार्यालय

By भाषा | Updated: August 8, 2021 21:11 IST

Open in App

इस्लामाबाद, आठ अगस्त पाकिस्तान ने रविवार को उन आरोपों को ‘निराधार’ बताते हुए खारिज कर दिया कि दर्जनों आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने के लिए आतंकी ठिकाने में इंतजार कर रहे हैं।

भारत में एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने हाल में कहा था कि सेना को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार आतंकी ठिकानों में लगभग 140 आतंकवादियों की लगातार मौजूदगी का पता चला है। ये आतंकी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन मजबूत घुसपैठ रोधी ग्रिड के कारण उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता हाफिज चौधरी ने एक बयान में कहा, ‘‘हम उन निराधार आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं कि पाकिस्तान एलओसी के जरिये तथाकथित ‘आतंकवादियों’ की घुसपैठ कराना चाहता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘समय-समय पर लगाए गए ऐसे आरोपों का कोई आधार नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि इस साल फरवरी में पाकिस्तान ने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के हित में भारत के साथ 2003 के संघर्ष विराम समझौते के पालन की बात दोहरायी थी। बयान में आरोप लगाया गया कि भारत संघर्ष विराम पर बनी सहमति को भंग करने के लिए ‘‘बेबुनियाद और निराधार’’ आरोपों के जरिए तथाकथित ‘‘घुसपैठ’’ के प्रयासों की बात कर रहा है।

भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों के बीच हॉटलाइन पर बातचीत के बाद फरवरी में दोनों देश इस साल 24-25 फरवरी की मध्यरात्रि से एलओसी और अन्य क्षेत्रों में सभी समझौतों, सहमति और संघर्ष विराम का सख्ती से पालन करने पर सहमत हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब